Maharashtra Police Recruitment 2025 Last Date: महाराष्ट्र पुलिस के 15631 पदों पर आवदेन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी (Maharashtra Police Recruitment 2025) गई है। यहां पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 थी। हालांकि अब इसे बढ़ाकर 7 दिसंबर 2025 कर दिया (Maharashtra Police Constable Recruitment) गया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट mahapolice.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए महाराष्ट्र पुलिस के कांस्टेबल ड्राइवर, जाल कांस्टेबल, एसआरपीएफ कांस्टेबल और पुलिस बैंड्समैन समेत कई पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
Maharashtra Police Recruitment 2025: महाराष्ट्र पुलिस के 15631 पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख
Maharashtra Police Recruitment 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी
- पुलिस कांस्टेबल - 12399
- एसआरपीएफ कांस्टेबल - 2393
- जेल कांस्टेबल - 580
- पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर - 234
- पुलिस बैंड्समैन - 25
Maharashtra Police Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
महाराष्ट्र पुलिस के इन पदों पर शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए।
Maharashtra Police Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस
यहां उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाएगा। पीईटी व पीएसटी परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए पात्र होंगे। हालांकि ड्राइवर पद के लिए स्किल टेस्ट अनिवार्य होगा।
