LIVE

Maharashtra SSC 10th, HSC 12th Result 2023: 12 लाख 92 हजार 468 पास हुए, इस साल का रिजल्ट पिछले साल से दो फीसदी कम

Maharashtra SSC 10th, HSC 12th Result 2023: 12 लाख 92 हजार 468 पास हुए, इस साल का रिजल्ट पिछले साल से दो फीसदी कम
Maharashtra SSC 10th, HSC 12th Result 2023: 12 लाख 92 हजार 468 पास हुए, इस साल का रिजल्ट पिछले साल से दो फीसदी कम

Maharashtra Board SSC 10th, HSC 12th Result 2023 Date and Time: 12 लाख 92 हजार 468 पास हुए, इस साल का रिजल्ट पिछले साल से दो फीसदी कम ! कोंकण का गया ​सबसे ज्यादा रिजल्ट 96.01 प्रतिशत ! घोषित हुए महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट, mahresult.nic.in से करें चेक ! महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड आज ही 10वीं का भी रिजल्ट जारी कर सकता है। 12वीं रिजल्ट में लड़कियों का प्रतिशत लड़कों की तुलना में 4.59 प्रतिशत अधिक आया है, कुल 14 लाख 16 हजार 371 छात्रों के लिए रिजल्ट जारी किया गया।महाराष्ट्र एसएससी 12वीं बोर्ड के परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों - mahresult.nic.in और mahahsscboard.in पर देख सकेंगे।

Maharashtra HSC Result 2023 Direct Link

MAY 25, 2023 15:26 IST

Maharashtra HSC, SSC Result 2023:12वीं का रिजल्ट एक नजर में

महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 14,16,371 छात्र बैठे थे, जिसमें 12,92,468 छात्र-छात्राएं पास हुए। ओवरऑल पासिंग पर्सेंटेज 91.25 प्रतिशत है।
MAY 25, 2023 14:57 IST

Maharashtra HSC, SSC Result 2023: इस लिंक पर भी देख सकेंगे रिजल्ट

अगर छात्रों को mahresult.nic.in वेबसाइट पर रिजल्ट देखने में परेशानी आ रही है, तो वे hscresult.mkcl.org पर जाकर मार्कशीट देख सकते हैं।
MAY 25, 2023 14:38 IST

Maharashtra HSC, SSC Result 2023: रिजल्ट चेक करने का पूरा तरीका

- सबसे पहले mahresult.nic.in या hscresult.mkcl.org पर जाएं।- अब, एचएससी परिणाम 2023 पर जाएं।- अपना रोल नंबर और माता का पहला नाम दर्ज करें।- लॉग इन करें और अपने अंक जांचें।- अपनी मार्कशीट को डाउनलोड करें।
MAY 25, 2023 14:09 IST

Maharashtra HSC, SSC Result 2023: दिखने लगा लिंक, रोल नंबर डालकर चेक करें रिजल्ट

MAY 25, 2023 14:04 IST

Maharashtra HSC, SSC Result 2023: वेबसाइट पर एक्टिव हुआ लिंक

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी हो चुके हैं। अब वेबसाइट पर इसका लिंक भी दिखने लगा है। आप http://mahresults.nic.in/ पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
MAY 25, 2023 13:37 IST

Maharashtra HSC, SSC Result 2023: आधे घंटे बाद एक्टिव हो जाएगा लिंक

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी हो चुके हैं। वेबसाइट के मुताबिक, दोपहर 12 बजे महाराष्ट्र बोर्ड की वेबसाइट पर दो बजे लिंक एक्टिव हो जाएगा। आप आधा घंटा बाद वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
MAY 25, 2023 13:06 IST

Maharashtra HSC, SSC Result 2023: मुंबई डिवीजन का सबसे खराब रिजल्ट

महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं के नतीजे देखें तो कोंकण डिवीजन का परीक्षा परिणाम सबसे अच्छा रहा है। यहां 96.01% छात्र पास हुए हैं। जबकि, मुंबई का प्रदर्शन सबसे ज्यादा खराब रहा है। मुंबई में 88.13% छात्र पास हुए हैं।
MAY 25, 2023 12:58 IST

Maharashtra HSC, SSC Result 2023: ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी हो चुका है। हालांकि, वेबसाइट पर लिंक दो बजे के बाद एक्टिव होगा। यहां जानें रिजल्ट चेक करने का तरीका- - mahresult.nic.in या hscresult.mkcl.org पर जाएं।- एचएससी परिणाम टैब खोलें।- अपनी जानकारी दर्ज करें और लॉगिन करें।- अपने अंक जांचें और डाउनलोड करें।
MAY 25, 2023 12:44 IST

Maharashtra HSC, SSC Result 2023: 89.14% लड़के पास

महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2023 में कुल 7,67,386 छात्र उपस्थित हुए थे, जिसमें से 6,84,118 छात्रों ने परीक्षा पास कर ली। लड़कों का पास प्रतिशत 89.14% है।
MAY 25, 2023 12:37 IST

Maharashtra HSC, SSC Result 2023: बीते साल की तुलना में 2.97% गिरा रिजल्ट

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणामों में गिरावट आई है। बीते साल की तुलना में 2.97 प्रतिशत की कमी आई है। 2022 में 12वीं का रिजल्ट 94.2 प्रतिशत था। जबकि, इस बार 91.25 फीसदी पासिंग पर्सेंटेज रहा।
MAY 25, 2023 12:30 IST

स्ट्रीम वाइज पास प्रतिशत

विज्ञान- 96.09% आर्ट- 84.05% कॉमर्स- 90.42% बिजनेस कोर्सेस- 89.25% ओवरआल- 91.25%
MAY 25, 2023 12:25 IST

93.73% लड़कियों ने मारी बाजी

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी हो चुके हैं। इस परीक्षा में 93.73% लड़कियों ने बाजी मारी है। परीक्षा में कुल 6,48,985 लड़कियां बैठी थीं, जिसमें से 6,08,350 लड़कियों परीक्षा पास की।
MAY 25, 2023 12:30 IST

डिविजन के अनुसार रिजल्ट

Maharashtra Board Class 12 Result 2023 Declared हो गया है, देखें डिविजन के अनुसार रिजल्टकोंकण- 96.01पुणे - 93.34कोल्हापुर - 93.28अमरावती - 92.75औरंगाबाद - 91.85नासिक - 91.66लातूर- 90.37नागपुर - 90.35मुंबई - 88.13
MAY 25, 2023 12:04 IST

12वीं का रिजल्ट जारी, 91. 25 फीसदी गया रिजल्ट

Maharashtra Board Class 12 Result 2023 Declared हुआ। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, 91. 25 फीसदी रिजल्ट गया इस बार बोर्ड के तहत 154 विषयों की परीक्षा आयोजित कराई गई थी।
MAY 25, 2023 12:03 IST

लड़कियां रही आगे

Maharashtra Board Class 12 Result 2023 Declared कर दिया गया है। इस बार लड़कियों का प्रतिशत लड़कों की तुलना में 4.59 प्रतिशत अधिक है।
MAY 25, 2023 12:02 IST

mahresult.nic.in Live - लिस्ट आफ वेबसाइट

महाराष्ट्र HSC परिणाम लिंक दोपहर 2 बजे सक्रिय हो जाएगा, लेकिन रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। MSBSHSE HSC के परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in, mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org, और hsc.mahresults.org.in हैं।
MAY 25, 2023 11:58 IST

Maharashtra Result 2023 Live - कितना गया रिजल्ट

लड़कियों का रिजल्ट - 93.73 फीसदी रहालड़कों का रिजल्ट - 89.14 फीसदी रहा
MAY 25, 2023 11:56 IST

mahresult.nic.in Live - किस शहर का कितना गया रिजल्ट

कोंकण- 96.01पुणे - 93.34कोल्हापुर - 93.28अमरावती - 92.75औरंगाबाद - 91.85नासिक - 91.66लातूर- 90.37नागपुर - 90.35मुंबई - 88.13
MAY 25, 2023 11:55 IST

Maharashtra Result 2023 Live - घोषित हो गया महाराष्ट्र रिजल्ट, लिंक एक्टिवेट होगा 2 बजे

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने आज, 25 मई को HSC या कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए। डायरेक्ट लिंक 2 बजे आएगा।
MAY 25, 2023 11:22 IST

mahresult.nic.in Live - इस लिंक से देखें महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट

Maharashtra Board HSC 12th Result 2023 की घोषणा आज 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम लिंक दोपहर 2 बजे सक्रिय होगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट - mahresult.nic.in और hscresult.mkcl.org पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।