Maharashtra State Board of Secondary & Higher Secondary Education Maharashtra Higher Secondary Certificate Admit Card जारी कर दिया गया है। यह एडमिट कार्ड आज, 27 जनवरी, 2023 को आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार यहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका व डायरेक्ट लिंक देख सकते हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किया एडमिट कार्ड
माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, पुणे के अनुसार, फरवरी-मार्च 2023 के लिए उच्चतर माध्यमिक प्रमाणपत्र (ई.12वीं) परीक्षा का ऑनलाइन हॉल टिकट सभी विभागीय बोर्डों के छात्रों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।
महाराष्ट्र एचएससी 2023 बोर्ड परीक्षा हॉल टिकट कैसे करें डाउनलोड
- इच्छुक स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट – mahahsscboard.in पर जाएं
- फिर एचएससी के तहत साइन इन विकल्प पर क्लिक करें
- स्कूल लॉग इन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें
- हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा
या आप डायरेक्ट इस यूआरएल को भी खोल सकते हैं mahahsc.in
क्रेडिंशियल के तौर पर यूजर नेम और पासवर्ड की जरूरत होगी।
कैप्चा दर्ज करने के बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।
कब से कब तक चलेगी परीक्षा
महाराष्ट्र एचएससी बोर्ड परीक्षा के लेटेस्ट अपडेट के लिए, आधिकारिक वेबसाइट देखें। एचएससी बोर्ड की परीक्षा 21 फरवरी, 2023 से शुरू होगी और 20 मार्च, 2023 को समाप्त होगी।
