Maharashtra FYJC 1st Merit List 2025 Released: आज शाम 5 बजे जारी होगा महाराष्ट्र एफवाईजेसी की पहली मेरिट लिस्ट, इस लिंक से करें डाउनलोड

Maharashtra FYJC 1st Merit List 2025 Released: महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा और खेल विभाग आज यानी 26 जून 2025 को फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज में एडमिशन के लिए पहली मेरिटल लिस्ट जारी करने जा रहा है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mahafyjcadmissions.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Maharashtra FYJC 1st Merit List 2025 Released: महाराष्ट्र स्कूल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट आज यानी 26 जून 2025 को शाम 5 बजे प्रथम वर्ष जूनियर कॉलेज (FYJC) या कक्षा 11 में प्रवेश के लिए CAP राउंड 1 आवंटन सूची / मेरिट सूची और कट-ऑफ सूची (Maharashtra FYJC 1st Merit List) जारी करेगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mahafyjcadmissions.in पर जाकर अपनी मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Maharashtra FYJC 1st Merit List 2025 Download

Maharashtra FYJC 1st Merit List 2025 Download: यहां डाउनलोड करें महाराष्ट्र एफवाईजेसी की पहली मेरिट लिस्ट

बता दें इस साल कुल 9,435 जूनियर कॉलेज और हायर सेकेंडरी स्कूलों ने पहले दौर के दाखिले के लिए पंजीकरण कराया है। जिसमें 21,23,040 सीटें हैं। इनमें से 18,97,526 सीटें सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (CAP) के तहत उपलब्ध हैं। जबकि 2,25,514 सीटें विभिन्न कोटा के तहत आरक्षित हैं।

End of Feed