मध्य प्रदेश में 5,017 शिक्षकों को मिली नियुक्ति, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने 5,017 शिक्षकों के लिये नियुक्ति आदेश जारी किए हैं, जिनमें 950 नियुक्तियां प्राथमिक शिक्षकों के पद पर की गई है।

मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने 5,017 शिक्षकों के लिये नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इसमें 950 नियुक्तियां प्राथमिक शिक्षकों के पद पर की गई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इनमें माध्यमिक शिक्षक (हिंदी, गणित, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान), माध्यमिक शिक्षक (खेल) और माध्यमिक शिक्षक (गायन और वाद्य) के पदों पर 4,067 पात्र अभ्यर्थी शामिल हैं। इसके साथ ही प्राथमिक शिक्षक (खेल, नृत्य और गायन और वाद्य यंत्र) के पदों पर 950 अभ्यर्थियों को नियुक्त किया गया है।

Madhya Pradesh Teachers Appointed Teachers

मध्य प्रदेश में 5,017 शिक्षकों को मिली नियुक्ति

अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा तीन और चार जुलाई को ये नियुक्ति आदेश जारी किए गए। स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शिक्षक बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि चयनित अभ्यर्थियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और प्रतिभा का परिणाम है।

End of Feed