Longest Day Of The Year 2023: आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि यह आम दिनों से ज्यादा लंबा दिन है, जी हां हम बात 21 जून की कर रहे हैं, जिसे साल का सबसे लंबा दिन (Longest Day 2023) कहा जाता है। अब चूंकि यह सबसे बड़ा दिन है, तो ऐसे में रात छोटी होती है, क्योंकि 21 जून के दिन सूर्यास्त देर से होता है। लेकिन ऐसा क्यों कहते हैं, इसके पीछे तथ्य या क्या विज्ञान है, आइये समझते हैं।
Longest Day 2023: साल का सबसे बड़ा दिन कब है? जानें कारण व विज्ञान
इस दिन सूर्य की किरणें सबसे ज्यादा देर तक पृथ्वी पर (Longest Day 2023) रहती हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो इस दिन सूर्य की किरणें करीब 15 से 16 घंटे तक धरती पर रहती हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अन्य दिनों के मुकाबले 21 जून का दिन कितना लंबा होता है। यही कारण है कि इसे साल का सबसे लंबा दिन भी कहा (Longest Day Of The Year) जाता है। इस दिन सूर्य पृथ्वी के उत्तरी गोलार्द्ध पर मौजूद होता है, जिससे सूर्य की रोशनी भारत के बीचो बीच गुजरने वाली कर्क रेखा पर सीधी पड़ती है। इससे उत्तरी गोलार्द्ध में मौजूद सभी देशों में दिन बड़ा और रात छोटी होती है।
हालांकि 21 सितंबर से दिन और रात बराबर हो जाते हैं। इसके बाद 23 सितंबर से रात लंबी और दिन छोटा होने का सिलसिला शुरू हो जाता है। खास बात यह है कि इस दिन एक ऐसा भी समय आता है जब आपकी परछाई आपका साथ छोड़ देती है। इसे सुन आप चकित हो गए होंगे। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि, आखिर 21 जून को ही क्यों दिन लंबा और रात छोटी होती है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम आपके इन सभी सवालों का जवाब देंगे। आइए जानते हैं।
