Women Reservation Bill GK Quiz: देश के नए संसद का उद्घाटन 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के दिन किया गया, और अगले दिन यानी 18 सितंबर से नई ईमारत में कार्यवाही हो गई। यह नया संसद काफी चर्चा में बना हुआ है इसके बारे में प्रतियोगिता परीक्षा में सवाल पूछे जाने की बहुत संभावनाएं हैं, इसलिए यहां जीके के लिहाज से कुछ प्वॉइंट्स दिए गए हैं, जिन्हें हर किसी को एक बार जरूर पढ़ना चाहिए।
महिला आरक्षण विधेयक 2023
नए संसद का पहला दिन
नए संसद के उद्घाटन के पहले दिन कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महिला आरक्षण से जुड़ा विधेयक पेश किया। इस विधेयक में संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है। महिलाओं के लिए इस विशेष आरक्षण के लिए पेश किया गया विधेयक 128वां संविधान संशोधन विधेयक है।
निचले सदन और राज्य विधान सभाओं दोनों जगहों पर इस योजना के तहत, महिलाओं के लिए एक-तिहाई यानी 33 फीसदी सीटें निर्धारित होंगी। 1996 में इस विधेयक को भारतीय संसद में प्रस्तुत किया गया था, यानी इसे प्रस्तुत किए हुए 27 साल के बाद महिला आरक्षण विधेयक को मंंजूरी मिली। आइये जानें प्रतियोगिता में कैसे आ सकते हैं सवाल?
महिला आरक्षण विधेयक का आधिकारिक नाम क्या है?
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम
- नारी सेवा वंदन समझौता
- नारी शक्ति वन्दना अधिनियम
- नारी शक्ति विजय अधिनियम
भारत में कौन सा विधायी निकाय महिला आरक्षण विधेयक मुख्य रूप से महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित करने पर ध्यान केंद्रित करता है?
- पंचायती राज संस्थाएं
- लोकसभा
- राज्य सभा
- राज्य विधान सभाएं
महिला आरक्षण विधेयक में महिलाओं के लिए प्रस्तावित आरक्षण प्रतिशत कितना है?
- 25%
- 75%
- 33%
- 50%
महिला आरक्षण बिल कब लागू होगा?
- 2024 चुनाव
- 2032 चुनाव
- 2029 के चुनाव के बाद
- 2029 चुनाव
महिला आरक्षण विधेयक पहली बार भारतीय संसद में कब पेश किया गया था?
- 2003
- 2010
- 2019
- 1996
