LIVEजारी हो गया राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां डायरेक्ट करें चेक

जारी हो गया राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां डायरेक्ट करें चेक
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर (RBSE) आज यानी 20 मई 2024, सोमवार को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर कक्षा 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर (Rajasthan Board 12th Result) दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर उपलब्ध करवा (RBSE 12th Result) दिया गया है। छात्र यहां रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ (Roll Number & DOB) के जरिए सबसे पहले अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इस बार आरबीएसई 12वीं विज्ञान, वाणिज्य व कला संकाय की परीक्षाएं 26 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 तक आयोजित की गई थी। बीते वर्ष यानी 2023 में 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 97.39 प्रतिशत दर्ज किया गया था। वाणिज्य संकाय के परिणाम 98.01% व आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 92.35 फीसदी रिकॉर्ड किया गया था। उम्मीद है कि इस बार पास फीसदी में पिछली बार की तुलना में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। हर बार की तरह इस बार भी आरबीएसई इंटरमीडिएट के नतीजे प्रेस कांफ्रेंस के जरिए जारी किए जाएंगे। इस दौरान बोर्ड के अध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।
बता दें RBSE 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33% मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आने पर छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। जबकि दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम से कम मार्क्स आने पर स्टूडेंट्स को फेल माना जाएगा। वहीं स्टूडेंट्स की मार्कशीट पर रोल नंबर, स्कूल कोड, स्टूडेंट का नाम, सब्जेक्ट वाइज मार्क्स, प्रैक्टिकल मार्क्स व कुल मार्क्स दिया होगा।
पिछले वर्ष राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 98.01 फीसदी देखने को मिला था। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 95.85 पर्सेंट था। वहीं साइंस स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 97.39% और लड़कों का पास पर्सेंटेज 94.72 दर्ज किया गया था।
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2024
rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर जाकर RBSE Rajasthan Board 12th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
Rajasthan Board 12th Toppers List 2024: टॉपर्स लिस्ट जारी
राजस्थान बोर्ड 12वीं के साइंस स्ट्रीम में कुल 97.73 फीसदी छात्रों को सफलता हासिल हुई है। राजस्थान बोर्ड 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी हो गया है। राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हुई है।
RBSE 12th Result LIVE: ऐसे चेक करें रिजल्ट
RBSE 12th Result LIVE राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।होमपेज पर जाकर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
RBSE Rajasthan Board 12th Result LIVE: ऑफिशियल साइट पर चेक करें रिजल्ट
RBSE Rajasthan Board 12th Result LIVE राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। ऐसे में जिन छात्रों ने अभी तक अपना रिजल्ट चेक नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
RBSE 12th Result LIVE: संभागीय अधिकारी ने किया रिजल्ट घोषित
RBSE 12th Result LIVE बता दें आचार संहिता लगे होने के कारण राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित नहीं कर सके। यही कारण है कि संभागीय अधिकारी ने कक्षा 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट घोषित किया।
RBSE 12th Result LIVE: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट
RBSE 12th Result LIVE बता दें उच्च माध्यमिक आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा का परिणाम कुल 96.88 प्रतिशत दर्ज किया गया है। जिसमें से छात्रों का कुल पास पर्सेंटेज 95.80 फीसदी व छात्राओं का पास फीसदी 97.86 है।
Rajasthan Board 12th Result LIVE: सीएम ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं
Rajasthan Board 12th Result LIVE: वरिष्ठ उपाध्याय का रिजल्ट
Rajasthan Board 12th Result LIVE बता दें राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के रिजल्ट के साथ वरिष्ठ उपाध्याय का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम चके कर सकते हैं।
Rajasthan Board 12th Result LIVE: एसएमएस के जरिए रिजल्ट
Rajasthan Board 12th Result LIVE राजस्थान बोर्ड की साइट क्रैश हो रही है। ऐसे में छात्र एसएमएस के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए RJ12S लिखें स्पेस देकर ROLL NUMBER लिखें और 5676750 / 56263 पर भेज दें। रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
RBSE 12th Result LIVE: जारी हुआ तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट
RBSE 12th Result LIVE बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, अमेर ने तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट Rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर सबसे पहले अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
Rajasthan Board 12th Arts Result LIVE: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट
Rajasthan Board 12th Arts Result LIVE वहीं राजस्थान बोर्ड आर्ट्स का रिजल्ट 96.88 देखने को मिला है। पास पर्सेंटेज पिछली बार से ज्यादा देखने को मिला है।
Rajasthan Board 12th Result LIVE: 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट
Rajasthan Board 12th Result LIVE वहीं राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट 98.95 देखने को मिला है।
RBSE 12th Result LIVE: 12वीं साइंस का रिजल्ट
RBSE 12th Result LIVE राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट 97 प्रतिशत से अधिक देखने को मिला है। छात्र ऑफिशियल साइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Rajasthan Board 12th Result LIVE: जारी हुआ राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
Rajasthan Board 12th Result LIVE माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने कक्षा 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड के प्रशासक महेश चंद्र शर्मा ने जारी किया है। रिजल्ट घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट Rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
Rajasthan Board 12th Result LIVE: यहां देखें पास पर्सेंटेज
Rajasthan Board 12th Result LIVE साल 2023 में 12वीं साइंस स्ट्रीम में 95.65% स्टूडेंट्स पास हुए थें, जबकि कॉमर्स में 96.60% स्टूडेंट्स पास हुए थे। इस बार उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट पिछली बार की तुलना में ज्यादा अच्छा देखने को मिलेगा।
RBSE 12th Result LIVE: ऐसे देखें सबसे पहले रिजल्ट
स्टेप 1: सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: यहां RBSE Rajasthan Board 12th Result 2024 Science, Commerce, Arts Resul 2024 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
स्टेप 4: रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
RBSE 12th Result LIVE: महत्वपूर्ण जानकारी
राजस्थान बोर्ड इंटरमीडिएट के छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दी गई निम्नलिखित जानकारी दर्ज करना होगा।
स्टूडेंट का रोल नंबर
डेट ऑफ बर्थ
कैप्चा
Rajasthan Board 12th Result LIVE: साइट क्रैश होने पर क्या करें
Rajasthan Board 12th Result LIVE: RBSE 12th का रिजल्ट जारी होने के बाद यदि साइट क्रैश होती है तो छात्रों को परेशान होने की जरूरत (Rajasthan Board 12th Arts Result) नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों को एसएमएस के जरिए परिणाम चेक करने की सुविधा देता है। इसके सबसे पहले अपने मोबाइल का मैसेज बॉक्स ओपन कर लें। यहां RJ 12 टाइप कर अपना रोल नंबर दर्ज कर 5676750 पर भेजें। रिप्लाई के तौर पर रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
RBSE 12th Science Result LIVE: 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट
RBSE 12th Science Result LIVE राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम के छात्रों को सूचित किया जाता है कि फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी सभी का रिजल्ट एकसाथ जारी किया जाएगा। छात्र RBSE की ऑफिशियल साइट पर सबसे पहले रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा डिजिलॉकर भी परिणाम उपलब्ध होगा।
RBSE 12th Result LIVE: इतने छात्रों की की सप्लीमेंट्री
RBSE 12th Result LIVE राजस्थान 12वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 16838 छात्रों की सप्लीमेंट्री आई थी। परीक्षा के लिए कुल 7 लाख 19 हजार 838 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था।
RBSE Rajasthan Board 12th Result LIVE: रिजल्ट के लिए ये जानकारी
RBSE Rajasthan Board 12th Result LIVE माध्यमिक शिक्षा परिषद राजस्थान बोर्ड 12वीं के छात्रों से अनुरोध है कि अपना अपना एडमिट कार्ड बाहर निकाल लें। यदि आपका प्रवेश पत्र नहीं मिल रहा है तो छात्र अपना रोल नंबर नोट कर लें। यहां Roll Number व Date Of Birth दर्ज करना होगा।