LIVEBihar Board 12th Result 2023: क्या आज जारी होंगे बिहार बोर्ड 12वीं के परिणाम, देखें ताजा अपडेट्स

Bihar Board 12th Result 2023: क्या आज जारी होंगे बिहार बोर्ड 12वीं के परिणाम, देखें ताजा अपडेट्स
Bihar Board 12th Result 2023 Date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) जल्द ही कक्षा 12वीं या इंटरमीडिएट की अंतिम परीक्षा 2023 का परिणाम जारी करेगा। बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2023 इस सप्ताह घोषित किए जाने की संभावना है। छात्र अपना स्कोर आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं।
Bihar Board 12th Result 2023 Today Date and Time LIVE
बिहार बोर्ड परीक्षा के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, बिहार बोर्ड के परिणाम से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पर भी देख सकते हैं और जारी होने के बाद यहां पर बिहार बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के रिजल्ट देखने के लिए लिंक यहां पर दिए जाएंगे।इस साल 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने बीएसईबी इंटर कक्षा 12वीं परीक्षा दी थी और अब परिणाम का इंतजार हो रहा है। इसके अलावा बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट की डेट और समय के साथ अन्य सभी विवरण यहां पर देख सकते हैं।
Bihar Board 12th Result 2023 Marksheet Link
Bihar Board Class 12th Result 2023 LIVE - बीते साल का आंकड़ा
बीते साल बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में 13,45,939 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे लेकिन केवल 10,62,557 ने ही परीक्षा में सफलता हासिल की थी। पिछले साल 12वीं का कुल पास प्रतिशत 80.15 % दर्ज किया गया था।
Bihar Board Class 12th Result 2023 LIVE - इतने केंद्रों पर हुई परीक्षा
बिहार बोर्ड 12वीं इंटर की परीक्षा में इस साल 6,36,432 छात्राएं और 6,81,795 छात्र शामिल हुए थे। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 38 जिलों और 1464 केंद्रों पर किया गया था। अब बिहार बोर्ड जल्द ही परीक्षा के नतीजे जारी करेगा।
Bihar Board Class 12th Result 2023 LIVE - ट्विटर हैंडल पर रखें नजर
बिहार बोर्ड 12वीं इंटर रिजल्ट डेट की घोषणा बोर्ड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर की जा सकती है।
Bihar Board Class 12th Result 2023 LIVE - बिहार बोर्ड रिजल्ट पर आधिकारिक अपडेट
बिहार बोर्ड डेटशीट में दी गई सूचना के मुताबिक बिहार बोर्ड 12वीं और 10वीं का रिजल्ट मार्च के आखिरी और अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 12वीं के नतीजे कल जारी किए जा सकते हैं।
Bihar Board Class 12th Result 2023 LIVE - SMS पर ऐसे देखें रिजल्ट
बिहार बोर्ड 12वीं इंटर का रिजल्ट स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस पर भी चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें 'BIHAR12' और अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर टाइप करके 56263 नंबर पर भेजना होगा।
Bihar Board Class 12th Result 2023 LIVE - ऐसे देख सकेंगे नतीजे
बिहार बोर्ड रिजल्ट को लेकर स्टूडेंट्स का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड अब जल्द ही 12वीं इंटर परीक्षा का रिजल्ट वेबसाइट पर जारी करने वाला है। स्टूडेंट्स रोल कोड व रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।
Bihar Board Class 12th Result 2023 LIVE - यहां मिलेगा अपडेट
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार बोर्ड 12वीं इंटर का रिजल्ट कल यानी 21 मार्च को जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
Bihar Board Inter Result 2023 LIVE - कब होगी कंपार्टमेंटल परीक्षा
बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में असफल स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंटल परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। बता दें कि यह परीक्षा अप्रैल और मई में होगी। परीक्षा की सटीक तारीख रिजल्ट घोषित करने के बाद जारी की जाएगी।
Bihar Board Class 12th Result 2023 LIVE - इतने नंबर जरूरी
बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में सफल होने के लिए स्टूडेंट्स को कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। बता दें कि इससे कम अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को कंपार्ट्मेंटल परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
Bihar Board BSEB 12th Result 2023 LIVE - आंसर-की जारी, रिजल्ट जल्द
इस साल बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित की गई थी। वहीं, 12वीं आंसर-की 3 मार्च को जारी हुई। अब बोर्ड जल्द ही परीक्षा के नतीजे भी जारी करने वाला है।
BSEB Result 2023 Live - नहीं कोई नोटिस
बता दें अभी बिहार माध्यमिक शिक्षा परिषद ने रिजल्ट से संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। उम्मीद है कि शाम तक रिजल्ट से संबंधित आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया जाएगा।
Bihar Board Result 2023 Live - बिहार बोर्ड रिजल्ट का लेटेस्ट अपडेट
बिहार बोर्ड 10वीं या 12वीं के रिजल्ट से संबंधित अभी कोई लेटेस्ट अपडेट सामने नहीं आ रही है। उम्मीद है कि, परिणाम जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे। एक बार रिजल्ट की घोषणा के बाद आधिकारिक साइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
Bihar Board 12th Result 2023 Live - प्रैक्टिकल व थ्योरी में पास होना अनिवार्य
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में पासिंग मार्क्स की बात करें तो छात्रों को प्रैक्टिकल व लिखित दोनों परीक्षाओं में पास होना अनिवार्य है। यदि आपके किसी भी एक में न्यूनतम मार्क्स से कम आते हैं तो छात्र फेल माने जाएंगे।
Bihar Board Sarkari Result 2023 Live - परीक्षा का स्तर आसान से मध्यम
छात्रों की मानें तो इस बार परीक्षा आसान से माध्यम स्तर की थी। वहीं गणित की परीक्षा में छोड़े कठिन प्रश्न पूछे गए थे। उम्मी है कि रिजल्ट पिछली बार के मुकाबले अच्छा देखने को मिलेगा।
Bihar Board Result 2023 Live - निष्पक्ष जारी किया जाएगा रिजल्ट
इस बार बिहार बोर्ड की परीक्ष काफी कड़ाई के साथ आयोजित की गई थी। शिक्षा विभाग की मानें कॉपियों का मूल्यांकन भी काफी सख्ती से की गई थी। ऐसे में उम्मीद है कि रिजल्ट बिल्कुल निष्पक्ष रूप से जारी किया जाएगा।
Bihar Board 12th Sarkari Result 2023 Live: यहां देखें बिहार बोर्ड की आधिकारिक साइट
नीचे दिए इस लिंक पर जाकर आप कक्षा 10वीं 12वी का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।- biharboardonline.bihar.gov.in- onlinebseb.in-results.biharboardonline.com
Bihar Board Result 2023 Live - न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर
यदि आपके परीक्षा में किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं, तो निराश ना हों। बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करता है।
Bihar Board 12th Result 2023 Live: यहां रिजल्ट सबसे पहले
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के इस साइट biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
Bihar Board Result 2023 Live: पहले 12वीं का रिजल्ट
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।
Bihar Board 12th Result 2023 Live - इस आसान स्टेप से देख सकेंगे रिजल्ट
बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के उपरांत छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। यहां Bihar Board Class 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर व अन्य डिटेल दर्ज करें। रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।