LIC AAO Prelims Result 2023: घोषित हुए LIC AAO प्री के रिजल्ट, यहां से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 10, 2023, 06:29 PM IST

LIC AAO Prelims Result 2023: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने LIC AAO Prelims Result 2023 जारी कर दिया है। एलआईसी की इस प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थिति होने वाले उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से परिणाम चेक कर सकते हैं।

Life Insurance Corporation of India (LIC) LIC AAO Prelims Result 2023 की घोषणा कर दी गई है। एलआईसी ने AAO यानी सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। जो उम्मीदवार LIC AAO Exam के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट यानी licindia.in पर अपने स्कोर देख सकते हैं। हालांकि यहां डायरेक्ट लिंक दिया गया है।

lic aao pre results out

घोषित हुए LIC AAO प्री के रिजल्ट, यहां से करें चेक

स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन के तहत उपलब्ध है। LIC AAO Prelims Result 2023 के साथ कट ऑफ मार्क्स भी जारी किया गया है। एलआईसी की यह प्रारंभिक परीक्षा 17 फरवरी और 20 फरवरी, 2023 को आयोजित की गई थी। वे उम्मीदवार जो प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे 18 मार्च को आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।

End of Feed