Haryana Group-C Recruitment 2026 : हरियाणा ग्रुप सी भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी

Haryana Group-C Recruitment 2026 : हरियाणा ग्रुप सी भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। आयोग ने कहा है कि CET क्वालिफाई उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए दोबारा से अप्लाई करना होगा। Haryana Group C recruitment, Haryana group C Vacancy 2026, Haryana Jobs, haryana Group C

Haryana Group-C Recruitment 2026 : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ग्रुप C भर्ती 2026 भर्ती शुरू हो चुकी है। भर्ती पहले 2 फरवरी को शुरू होनी थी मगर फिर आवेदन की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था। आयोग ने साफ किया है कि 1 जनवरी 2026 तक Group-C CETक्वालिफाई कर चुके उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए दोबारा से रजिस्ट्रेशन करना होगा।हरियाणा ग्रुप-सी भर्ती 2026 के तहत विज्ञापन संख्या 02/2026 के जरिये कुल 3112 पदों को भरा जाना है। ऐसे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए ये भर्ती एक शानदार मौका है।

Haryana Group C Vacancy

Haryana Group C Vacancy

CET क्वालिफाइड उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश

  • 01.01.2026 तक CET पास उम्मीदवारों को अपने CET Registration Number का उपयोग कर नया रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा।
  • उम्मीदवारों को आवेदन पोर्टल पर जाकर स्क्रीन के दाईं तरफ दिए गए New Candidate बटन पर क्लिक करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों को उनके ईमेल और मोबाइल नंबर का एक OTP मिलेगा, जो उन्होंने CET रजिस्ट्रेशन के समय उपयोग किया था।
  • अब जिन उम्मीदारों ने भर्ती विज्ञापन (Advt 01/2026) के तहत पहले से ही रजिस्ट्रेशन कर लिया है वे Registered Candidate बटन पर क्लिक करें।
  • अब लॉग-इन कर उम्मीदवार अपना आवेदन देख या फिर भर सकते हैं।
  • अगर किसी उम्मीदवार को अपना पासवर्ड याद नहीं है तो वे Forget Your Password लिंक के जरिये पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं।

Haryana Group C भर्ती से जुड़ी जानकारी

  • भर्ती का नाम- Haryana Group C recruitment 2026
  • आयोग- Haryana Staff Selection Commission (HSSC)
  • विज्ञापन संख्या- 02/2026
  • पात्रता- Group-C CET Qualified Candidates
  • आवेदन माध्यम- ऑनलाइन
Also Read: Haryana HSSC Group-C Vacancy 2026: हरियाणा ग्रुप-सी के अलग-अलग पदों की संख्या बढ़ी, आवेदन की भी बदली तारीख

End of Feed