Kya Aaj School Ki Chhutti, Chhath Puja School Holiday: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा इस बार 13 नवंबर से 16 नवंबर 2026 के बीच मनाया जा रहा है। यह पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और देश के कई अन्य हिस्सों में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है। आज छठ पूजा का अंतिम दिवस दिवस है। इस दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस बीच दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड के स्कूल के छात्र जानना चाहते हैं कि क्या आज स्कूल बंद हैं या खुले हैं? क्या आज 16 नवंबर को स्कूल बंद हैं खुले हैं?
Chhath Puja School Holiday 2026: क्या आज 16 नवंबर को छठ पूजा पर स्कूल बंद हैं या खुले हैं
Kya Aaj School Ki Chhutti: क्या आज 16 नवंबर को स्कूल बंद हैं या खुले हैं
दिल्ली के स्कूलों की बात करें तो आज यानी 16 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर राजधानी के स्कूलों बंद रहेंगे। इस बात की जानकारी शिक्षा निदेशालय दिल्ली ने 13 नवंबर को सर्कुलर जारी कर आदेश दिया था। यह आदेश दिल्ली के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 16 फरवरी से CBSE बोर्ड परीक्षाएं, गणित में 90 प्लस स्कोर करना है तो अपनाएं ये 5 टिप्स
16 November School Holiday Or Not: यूपी के इन जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल
यूपी के स्कूलों की बात करें तो यहां आज यानी 16 नवंबर को आठ जिले कानपुर, देवरिया, वाराणसी, गोरखपुर, गाजीपुर, कुशीनगर, महाराजगंज और संतकबीरनगर में छठ पूजा के अवसर पर स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इन जिलों में स्थानीय प्रशासन के आदेश के अनुसार सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में छुट्टी रहेगी।
क्या आज बिहार के स्कूल बंद हैं या नहीं
बिहार के स्कूलों की बात करें तो यहां विद्यालयों में 13 नवंबर से 16 नवंबर तक छुट्टी का ऐलान किया गया था। ऐसे में आज यानी 16 नवंबर को छठ पूजा के अंतिम दिन स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा।
