KVS Recruitment 2022: खुशखबरी! टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर बंपर भर्ती, बिना इंटरव्यू के सीधी भर्ती

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Nov 6, 2022, 06:56 PM IST

KVS Recruitment 2022-23: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम केंद्रीय विद्यालय के स्कूलों में स्टाफ की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट kvssangathan.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • केवीएस ने टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ के 4 हजार से अधिक पदों पर निकाली भर्ती।
  • लिखित परीक्षा के आधार पर होगा उम्मीदवारों का चयन।
  • टीजीटी व पीजीटी शिक्षक के लिए कर सकते हैं अप्लाई।

KVS Recruitment 2022 Sarkari Result: शिक्षक के पदों पर नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शिक्षक के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, सेक्शन ऑफिसर, फाइनेंस ऑफिसर, विभिन्न विषयों के टीजीटी व पीजीटी के 4000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। यह उन उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है, जो लंबे समय से शिक्षक के पदों पर भर्ती का इंतजार कर (KVS Recruitment 2022 Notification) रहे हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार KVS की आधिकारिक वेबसाइट kvssangathan.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। संगठन द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया नवंबर के पहले सप्ताह से प्रारंभ होगी। कंट्रोलर अधिकारी द्वारा आवेदन लिंक बनाने और कर्मचारियों को भेजने की अंतिम तिथि 09 नवंबर 2022 है। यहां ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2022 है।

Teaching And Non Teaching Staff Recruitment

टीजीटी, पीजीटी, प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य के पदों पर वैकेंसी

यहां उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्रीय विद्यालय संगठन के क्षेत्रीय कार्यालयों में अस्थायी रूप से बने केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। एग्जाम डेट व एडमिट कार्ड से संबंधित अभी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया (KVS Recruitment 2022 Qualification) गया है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि, जनवरी 2023 तक परीक्षा आयोजित की जा सकती है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा। परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यहां आप आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

End of Feed