KVS NVS Vacancy 2025: खुशखबरी! केंद्रीय विद्यालय और NVS भर्ती में बंपर इजाफा, अब 15762 पदों पर होगी भर्ती

KVS NVS Vacancy 2025: केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में भर्ती के लिए वैकेंसी में इजाफा कर दिया गया है। यहां अब 14967 पदों के बजाए 15762 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, kvsangathan.nic.in, navodaya.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 11 दिसंबर 2025 है।

KVS NVS Vacancy 2025: केवीएस और एनवीएस में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में भर्ती के लिए वैकेंसी में इजाफा कर दिया (KVS NVS Recruitment 2025) गया है। अब पहले 14967 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ था। हालांकि अब 15762 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां केंद्रीय विद्यालय में 9162 पदों को बढ़ाकर 9921 पद कर दिए गए हैं, जिसमें 8701 टीचिंग व 1220 नॉन टीचिंग पद शामिल हैं। जबकि नवोदय विद्यालय में टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ में कुल 5841 पदों की रिक्तियों पर भर्ती होगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपवा आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, kvsangathan.nic.in, navodaya.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 11 दिसंबर 2025 है।

KVS NVS Vacancy 2025

KVS NVS Recruitment 2025: कब होगी टियर 1 परीक्षा

बता दें केवीएस और एनवीएस के टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के इन पदों पर भर्ती के लिए टियर 1 की परीक्षाएं 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएंगी। यहां आप पदानुसार वैकेंसी की डिटेल जान सकते हैं।

End of Feed