Balvatika KVS Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए हर साल लाखों छात्र आवेदन करते हैं। हाल ही में केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से कक्षा 1 में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है। केंद्रीय विद्यालय में LKG और UKG में भी दाखिला लिया जाता है। केवीएस के बालवाटिका योजना के तहत नर्सरी और केजी में एडमिशन होता है।
केंद्रीय विद्यालय LKG UKG एडमिशन प्रक्रिया
केंद्रीय विद्यालय में बालवाटिका एडमिशन के तहत एलकेजी यानी केजी 1 और यूकेजी यानी केजी 2 में एडमिशन होता है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। केवीएस में LKG, UKG में एडमिशन के लिए ऑफलाइन आवेदन लिए जाते हैं। इसमें ऑफलाइन आवेदन करने का तरीका नीचे देख सकते हैं।
KVS LKG UKG Admission के लिए कैसे करें अप्लाई?
केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से एलकेजी और यूकेजी में एडमिशन के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर Balvatika Admission के सेक्शन में जाएं। इसके बाद KVS Admission Notice 2024-25 Balvatika के ऑप्शन पर जाकर फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
KVS Balvatika LKG UKG Admission 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
ऑफलाइन फॉर्म का प्रिंट लेने के बाद पैरेंट्स अपने बच्चे की डिटेल्स भरें। इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा। एप्लीकेशन फॉर्म में बताए गए पते पर एप्लीकेशन फॉर्म भेजना होता है। ध्यान रहे आखिरी तारीख से पहले एप्लीकेशन फॉर्म भेज दें।
KVS Admission 2024-25 महत्वपूर्ण तारीखें
- आवेदन शुरू होने की तारीख- 1 अप्रैल 2024
- ऑफलाइन आवेदन की आखिरी तारीख- 15 अप्रैल 2024
- सेलेक्टेड स्टूडेंट्स की पहली लिस्ट कब आएगी- 19 अप्रैल 2024
- सेलेक्टेड स्टूडेंट्स की दूसरी लिस्ट कब आएगी- 29 अप्रैल 2024
- सेलेक्टेड स्टूडेंट्स की तीसरी लिस्ट कब आएगी- 8 मई 2024
- बालवाटिका में एडमिशन की आखिरी तारीख- 29 जून 2024
Balvatika KVS LKG UKG के कितनी चाहिए उम्र?
केंद्रीय विद्यालय बालवाटिका 1 में एडमिशन(Balvatika Kvs Admission 2024) के लिए उम्र 3 साल से ज्यादा और 4 साल से कम होनी चाहिए। इसके अलावा बालवाटिका 2 में एडमिशन के लिए उम्र 4 साल से ज्यादा लेकिन 5 साल से कम मांगी गई है। वहीं, Balvatika 3 में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 5 साल से ज्यादा और 6 साल से कम होनी चाहिए। उम्र की गणना 31 मार्च 2024 से आधार पर होती है।
