Balvatika Admission 2026-27: केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा हाल ही में कक्षा 1 और बालवाटिका में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था, जिसके बाद 20 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गए हैं और इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि भी करीब आ गई है। अब भी कई अभिभावक हैं, जो अपने बच्चों का एडमिशन केवी में कराना चाहते हैं, लेकिन आवेदन नहीं कर पाएं है। उन्हें बच्चे की उम्र को लेकर कई सवाल है। जैसे बालवाटिका को कितने चरणों में बांटा गया है। इसमें एडमिशन लेने के लिए बच्चे की उम्र कितनी होनी चाहिए। आइए आपको इन सभी सवालों के जवाब दें।
KVS Balvatika में एडमिशन के लिए उम्र सीमा
कितने चरणों बाटा गया है बालवाटिका को?
केंद्रीय विद्यालय में बालवाटिका को तीन चरणों में बालवाटिका 1, बालवाटिका 2 और बालवाटिका 3 में बांटा गया है। यह नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत बांटा गया है।
ये भी पढ़ें - KV Admission 2026 Begins: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन शुरू, क्लास 2 से 8वीं तक ऑनलाइन भरे जाएंगे फॉर्म या ऑफलाइन?
क्या है बालवाटिका में प्रवेश की आयु
बालवाटिका 1 में प्रवेश की बच्चे की आयु 3 से 4 वर्ष की है।
बालवाटिका 2 में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु 4 से 5 वर्ष होनी चाहिए।
बालवाटिका 3 में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु 5 से 6 वर्ष की है।
बालवाटिका 3- यूकेजी या किंडरगार्टन
बता दें कि बालवाटिका 3 को किंडरगार्टन और यूकेजी के तौर पर जाना जाता है। यही कारण है कि यहां प्रवेश की आयु 5 से 6 वर्ष की है।
बालवाटिका बच्चों के लिए क्यों है जरूरी?
बालवाटिका बच्चों प्री-प्राइमरी के तौर पर जाना जाता है। यह एक तरह का प्ले स्कूल है, जिसमें बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाया जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों की शुरुआती नींव मजबूत करने के लिए बालवाटिका या प्ले स्कूल जरूरी माने जाते हैं। यही कारण है कि बीते कुछ सालों से बालवाटिका और प्री-प्राइमरी का दौर बढ़ता जा रहा है।
