KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन में बालवाटिका और क्लास 1 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुका है। 2 अप्रैल को आवेदन सबमिट करने का अंतिम दिन था। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे शुरू हुई थी। केवी बालवाटिका और क्लास 1 में बच्चों के प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभिभावक अब पहली लिस्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 8 और 9 अप्रैल को केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा पहली प्रोविजनल लिस्ट जारी की जाएगी। आइए आपको इस संबंध में अधिक जानकारी दें।
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2026
केंद्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan- KVS)द्वारा बालवाटिका को 3 हिस्सों में विभाजित किया गया है। इसमें बालवाटिका 1, बालवाटिका 2 और बालवाटिका 3 शामिल है। इसके साथ क्लास 1 में प्रवेश के के लिए जारी की गई प्रोविजनल लिस्ट में चयनित छात्र और उन छात्रों का नाम होगा जो वेटिंग लिस्ट में शामिल है। बता दें कि एडमिशन की प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी।
कई चरणों में पूरी होगी एडमिशन की प्रक्रिया
KV Balvatika Admission 2026 और क्लास 1 में एडमिशन की प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। इसमें RTE (Right to Education) कैटेगरी, सर्विस प्रायोरिटी कैटेगरी 1 और 2 के बाद बची हुई सीटों पर एडमिशन की लिस्ट जारी की जाएगी।
कब जारी होगी बालवाटिका की पहली लिस्ट
केंद्रीय विद्यालय संगठन के बालवाटिका 1, 2 और 3 के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट 8 अप्रैल को जारी की जाएगी। अभिभावक केवी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट चेक कर सकते हैं।
केंद्रीय विद्यलाय एडमिशन 2026
क्लास 1 में प्रवेश के लिए कब जारी होगी लिस्ट
KV Admission 2026 नोटिफिकेशन के अनुसार, क्लास 1 के लिए प्रोविजनल लिस्ट 9 अप्रैल को जारी की जाएगी। यह लिस्ट ऑनलाइन जारी की जाएगी, जिसमें चयनित बच्चों के नाम शामिल होंगे।
दूसरी और तीसरी लिस्ट कब आएगी?
जारी नोटिफिकेशन के एडमिशन शेड्यूल के अनुसार, केवी बालवाटिका और क्लास 1 में प्रवेश के लिए दूसरी और तीसरी लिस्ट 16 और 21 अप्रैल को जारी की जाएगी।
सीट फुल न होने पर क्या होगा?
अगर तीनों लिस्ट के जारी होने के बाद भी आवेदन पर्याप्त नहीं होते हैं, तो 21 अप्रैल को केवी द्वारा एक और नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उसके बाद 22 से 26 अप्रैल के बीच रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी और 27 से 30 अप्रैल के बीच लिस्ट और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि यह प्रक्रिया पूरी तरह से एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी के छात्रों के लिए होगी
