KVS admission 2026-27 Official notification soon: केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 से 9 और 11 तक सत्र 2026-27 में एडमिशन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से नोटिफिकेशन के संबंध में जानकारी वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर शेयर की गई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से बताया गया है कि सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन नोटिफिकेशन बहुत जल्द जारी किया जाएगा। उम्मीदवार केवीएस में एडमिशन के लिए kvsagathan.nic.in और kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जा सकते हैं। केंद्रीय विद्यालय उन विद्यालयों में से एक है जहां माता पिता अपने बच्चों के एडमिशन के लिए कई कोशिश करते हैं। ऐसे में यह खबर केवीएस में एडमिशन का तरीका देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़े काम की है। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक "केंद्रीय विद्यालयों में 2026-27 सत्र के लिए प्रवेश संबंधी अधिसूचना जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।"
KVS admission 2026 Official notification
केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए
- वैध ईमेल आईडी
- वैध मोबाइल नंबर
- बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र स्कैन कॉपी
- आर्थिक कमजोर वर्ग के तहत आवेदन के मामले में, एक सरकारी प्रमाण पत्र आवश्यक है।
- बच्चों का आधार कार्ड
- बच्चे की स्कैन की गई तस्वीर
केंद्रीय विद्यालय में बच्चों का एडमिशन कैसे होता है?
केवीएस में कक्षा 1 में प्रवेश ऑनलाइन लॉटरी और प्राथमिकता श्रेणी प्रणाली (Priority Category System) पर आधारित है। केवीएस कक्षा 1 की मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। कक्षा 2 से 8 के लिए केन्द्रीय विद्यालय प्रवेश 206 प्राथमिकता श्रेणी और एक ऑफलाइन लॉटरी सिस्टम (Offline Lottery System) के आधार पर पेश किया जाता है।
केवी एडमिशन फीस
केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 में एडमिशन के लिए 25 रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा 9वीं और 10वीं में लड़कों की ट्यूशन फीस 200 रुपये प्रतिमाह है। वहीं, 11वीं और 12वीं में कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के लड़कों की ट्यूशन फीस 300 रुपये प्रतिमाह होती है। जबकि, साइंस स्ट्रीम के छात्रों की फीस 400 रुपये प्रति माह होती है।
