KSEAB Karnatka SSLC, 2nd PUC Time Table 2026: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने एसएसएलसी और दूसरी PUC 2 परीक्षा 2027 के लिए संभावित टाइम-टेबल जारी कर (Karnatka SSLC Time Table) दिया है। कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट kseab.karnataka.gov.in पर सब्जेक्टवाइज टाइम टेबल चेक कर सकते हैं।
KSEAB SSLC, 2nd PUC Time Table 2026: ऐसे चेक करें कर्नाटक एसएसएलसी और 2nd पीयूसी टाइम टेबल
Karnatka SSLC, 2nd PUC Exam Date: कब एसएसएलसी पीयूसी की परीक्षा
संभावित शेड्यूल के मुताबिक कर्नाटक दूसरी PUC परीक्षा 1, 27 फरवरी से 17 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएगी, जबकि SSLC परीक्षा 1, 22 मार्च से 5 अप्रैल 2027 तक होगी। बोर्ड ने परीक्षा 2 की तारीखों की भी घोषणा की है, जो मई 2027 में आयोजित की जाएगी। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए केएसईएबी एसएसएलसी, पीयूसी 2 एग्जाम का टेंटेटिव शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
KSEAB Karnatka SSLC, 2nd PUC Time Table 2026: ऐसे देखें परीक्षा का शेड्यूल
- सबसे पहले kseab.karnataka.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर KSEAB Karnatka SSLC, 2nd PUC Time Table 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- परीक्षा का संभावित शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बिहार सिमुलतला कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड आज, biharsimultala.com पर करें डाउनलोड
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
जारी शेड्यूल के मुताबिक 2nd PUC की परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होंगी, जबकि SSLC की परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक होगी।
कर्नाटक एसएसएलसी और सेकेंड पीयूसी परीक्षा
कर्नाटक एसएसएलसी (SSLC) और सेकंड पीयूसी (2nd PUC) राज्य की स्कूली शिक्षा व्यवस्था की दो प्रमुख परीक्षाएं हैं। SSLC यानी सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है, जबकि 2nd PUC यानी सेकेंड ईयर प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स परीक्षा कक्षा 12वीं के समकक्ष होती है। इन परीक्षाओं का आयोजन कर्नाटक स्कूल परीक्षा एवं मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) की ओर से किया जाता है।
