Karnataka Board SSLC Result 2024: kseeb.kar.nic.in पर जारी हुआ कर्नाटक बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे करें चेक

KSEAB Karnataka Board SSLC Result 2024: कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) की तरफ से कक्षा 10वीं यानी Karnataka Board SSLC का रिजल्ट जारी हो गया है। कर्नाटक बोर्ड एसएसएलसी 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट kseeb.kar.nic.in और karresults.nic.in पर घोषित किया जाएगा। छात्र रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से मार्कशीट चेक कर सकते हैं।

KSEAB Karnataka Board SSLC Result 2024: कर्नाटक बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) की तरफ से कक्षा 10वीं यानी Karnataka Board SSLC का रिजल्ट कुछ देर में जारी होने वाला है। रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट पर सुबह 10 बजे की गई है। बता दें कि रिजल्ट की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा हुई है। कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड की तरफ से कक्षा 12वीं का रिजल्ट 10 अप्रैल 2024 को जारी किया गया था। इंटरमीडिएट में कुल 81.15 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। अब 10वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। कर्नाटक बोर्ड एसएसएलसी 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट kseeb.kar.nic.in और karresults.nic.in पर घोषित किया जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

Karnataka Board SSLC

कर्नाटक बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

KSEAB SSLC Result 2024: ऐसे करें चेक

  1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले KSEAB की आधिकारिक वेबसाइट kseeb.kar.nic.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट की होम पेज पर Karnataka SSLC Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब रोल नंबर आदि दर्ज कर सबमिट करें।
  4. रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

KSEAB Karnataka 10th Result: कैसा था पिछले साल का रिजल्ट?

साल 2023 में कर्नाटक बोर्ड SSLC परीक्षा में कुल 83 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। पिछले साल कुल 8,35,102 स्टूडेंट्स ने 10वीं की परीक्षा दी थी, जिनमें से कुल 7,00,619 छात्रों को सफलता हासिल हुई थी। जिलेवार रिजल्ट की बात करें तो चित्रदुर्ग जिला का रिजल्ट सबसे अधिक 96.8 फीसदी रहा था। उसके बाद मांड्या जिले का रिजल्ट 96.7 प्रतिशत देखा गया था।

End of Feed