Kisan Diwas Speech 2022: कितना जानते हैं आप किसान दिवस के बारे में, जानें बेसिक जानकारी

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Dec 23, 2022, 11:47 AM IST

Kisan Diwas Speech in Hindi 2022 (राष्ट्रीय किसान दिवस पर भाषण हिंदी में 2022): 23 दिसंबर को हर साल राष्ट्रीय किसान दिवस (Kisan Diwas) मनाया जाता है। आप जानते हैं भारत देश एक किसान प्रधान देश है, जहां 70 प्रतिशत आबादी आज भी किसानी पर निर्भर है, ऐसे में इस महत्वपूर्ण दिवस पर यदि आपको स्पीच देने या कुछ बोलने का मौका मिले, इन बातों को शामिल करना न भूलिएगा।

Kisan Diwas Speech in Hindi 2022 (राष्ट्रीय किसान दिवस पर भाषण हिंदी में 2022): किसान को आम इंसान नहीं कहा जा सकता है। ज्यादातर आदमी पेट भरने के लिए काम करते हैं, लेकिन किसान पेट भरने के साथ साथ पेट भराने का भी काम करता है। चाहे सर्दी की ठिठुरन हो या तपतमी धूप, हर मौसम में किसान खेती करता है। देखा जाए हम कहीं भी रहें हमें किसानों को धन्यवाद कहना चाहिए, क्योंकि उनके (Kisan Diwas 2022 In India) कर्तव्यों की वजह से देश के हर कोने में अनाज पहुंच पाता है ओर हम व हमारा परिवार तीन टाइम का खाना खा पाता है।

National Farmer Day 2022 Speech

राष्ट्रीय किसान दिवस 2022 पर भाषण

बता दें, (National Farmers Day or Kisan Diwas) यह विशेष दिन किसानों का मसीहा कहे जाने वाले देश के पांचवे प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मनाया जाता है। उन्होंने किसानों के लिए बहुमूल्य योगदान दिया। इस दिन हमें किसानों की कड़ी मेहनत को भुलाना नहीं चाहिए, बल्कि अनाज को खराब होने से रोकना चाहिए और किसानों की सराहना चाहिए।

End of Feed