Kerala KEAM Result 2026 Declared: केरल के कमिश्नर फॉर एंट्रेंस एग्जामिनेशन्स (CEE) ने केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल (KEAM) परीक्षा के लिए रैंक लिस्ट जारी कर दी है। नतीजों की घोषणा उच्च शिक्षा मंत्री रोजी एम. जॉन ने एर्नाकुलम के कलामासेरी में सरकारी रेस्ट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोपहर 1:30 बजे की। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in पर जाकर और अपनी लॉग-इन आईडी व पासवर्ड दर्ज कर नतीजे देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।
Kerala KEAM Result 2026 Declared: यहां देखें केरल केईएएम परीक्षा का रिजल्ट
Kerala KEAM Result 2026: कब हुई थी परीक्षा
KEAM परीक्षा 17 अप्रैल से 20 अप्रैल तक आयोजित की गई थी और इसके नतीजे 12 मई, 2026 को घोषित किए गए थे। इसके लिए कुल 1,48,146 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 1,08,409 उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग स्ट्रीम के लिए और 39,737 उम्मीदवारों ने फार्मेसी स्ट्रीम के लिए आवेदन किया था। वहीं अब रैंक लिस्ट जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए रैंक लिस्ट चेक कर सकते हैं।
Kerala KEAM Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले cee.kerala.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Kerala KEAM Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Kerala KEAM Result
इंजीनियरिंग रैंक लिस्ट में कुल 79,717 उम्मीदवार शामिल किए गए हैं और फार्मेसी रैंक लिस्ट में 26,943 उम्मीदवारों को जगह मिली है। इंजीनियरिंग कैटेगरी में रोशन राजू ने पहला स्थान हासिल कर स्टेट टॉपर का दर्जा पाया, जबकि ध्यान तेज दूसरे स्थान पर रहे। फार्मेसी कैटेगरी में विनायक नारायणन ने पहला स्थान हासिल कर लिस्ट में टॉप किया और जेसी जस्टिन दूसरे स्थान पर रहे। रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप इससे संबंधित सभी जानकारी जान सकते हैं।
