KVS के 3 नए डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च, अब पैरेंट्स देख सकेंगे बच्चों की अटेंडेंस और रिजल्ट

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने स्कूलों की व्यवस्था को डिजिटल बनाने के लिए तीन नए प्लेटफॉर्म लॉन्च किए हैं। इनकी मदद से अब स्कूलों की निगरानी, पैरेंट्स और टीचर्स के बीच बातचीत और पुराने छात्रों से जुड़ना पहले से आसान होगा।

केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने स्कूलों की व्यवस्था को डिजिटल बनाने के लिए तीन नए प्लेटफॉर्म लॉन्च किए हैं। इनकी मदद से अब स्कूलों की निगरानी, पैरेंट्स और टीचर्स के बीच बातचीत और पुराने छात्रों से जुड़ना पहले से आसान होगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने नई दिल्ली में इन तीनों डिजिटल सुविधाओं की शुरुआत की। इनमें AI आधारित विद्या समीक्षा केंद्र, KVS संवाद पैरेंट कनेक्ट ऐप और वेब पोर्टल और KVS एलुमनी कनेक्ट पोर्टल शामिल हैं। इन सभी प्लेटफॉर्म को KVS की आईटी टीम ने खुद तैयार किया है।

KVS Launches 3 New Plateform

KVS के 3 नए डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

1. AI से होगी स्कूलों की निगरानी

End of Feed