KEAM Result, Rank List 2023 Released: केरल प्रवेश परीक्षा आयुक्त (सीईई) ने हाल ही में केरल इंजीयनियरिंग आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए रैंक लिस्ट जारी (KEAM Rank List 2023) कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर (KEAM Rank List) सकते हैं।
KEAM Rank List 2023: यहां डाउनलोड करें केईएएम रैंक लिस्ट
बता दें इस बार KEAM परीक्षा मई में आयोजित की गई थी। वहीं रिजल्ट 31 मई को आंसर की के साथ जारी किया गया था। हालांकि रैंक सूची आज जारी की गई है। जिन अभ्यर्थियों ने कईएएम की परीक्षा उत्तीर्ण की है वो काउंसलिंग के लिए पात्र माने जाएंगे। इस बार केईएएम की परीक्षा के लिए कुल 1.3 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए रैंक सूची चेक कर सकते हैं।
KEAM Rank List 2023: यहां चेक करें रैंक
- cee.kerala.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर KEAM Rank List 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- रैंक लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
- यहां आप अपनी रैंक चेक कर सकते हैं।
इंजीयनियरिंग आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल प्रवेश परीक्षा केरल, मुंबई और दुबई समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। यह परीक्षा इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, मेडिकल और फार्मेसी जैसे विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए निर्धारित थी।
