Karnataka SSLC Result 2023: कर्नाटक 10वीं का रिजल्ट 8 मई को, karresults.nic.in से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated May 4, 2023, 02:08 PM IST

Karnataka SSLC Result 2023: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड, केएसईएबी 5 मई, 2023 को कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2023 की तारीख की पुष्टि कर सकता है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, केएसईएबी के अधिकारियों ने साझा किया है कि एसएसएलसी 10वीं का परिणाम अगले सप्ताह karresults.nic.in पर घोषित किया जाएगा।

Karnataka SSLC Result 2023 Date Time की घोषणा 5 मई को होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड, केएसईएबी ने 10वीं कक्षा के परिणाम जारी करने की तैयारी लगभग कर ली है, और 8 मई तक इन्हें जारी किया जा सकता है। ऐसे में Karnataka 10th Result 2023 डेट व टाइम की घोषणा कल होने की संभावना है।

karnataka sslc Result 2023

कर्नाटक 10वीं का रिजल्ट 2023 (image source - freepik)

मिली जानकारी के अनुसार केएसईएबी के सचिव एम रेवनसिद्दप्पा ने Karnataka SSLC Result 2023 पर कहा “हम 8 मई को रिजल्ट जारी होने की उम्मीद रखते हैं। 90 प्रतिशत तक इसी तारीख्स को रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। संभवत: कल यानी 5 मई को रिजल्ट डेट की जानकारी पर फैसला लिया जा सकता है।

End of Feed