Karnataka 2nd PUC Result 2026: कर्नाटक 2nd पीयूसी रिजल्ट दोपहर 3 बजे होगा जारी, karresults.nic.in से मिलेगी मार्कशीट

Karnataka 2nd PUC Result 2026: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) आज 9 अप्रैल 2026 को कक्षा 12वीं (2nd PUC) का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट दोपहर 3 बजे घोषित किया जाएगा।

Karnataka 2nd PUC Result 2026: कर्नाटक के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड आज 9 अप्रैल 2026 को कक्षा 12वीं (2nd PUC) का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट दोपहर 3 बजे घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in, kseab.karnataka.gov.inपर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। छात्र DigiLocker, SMS और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी रिजल्ट एक्सेस कर सकेंगे।

Karnataka 2nd PUC Result 2026: कर्नाटक 2nd पीयूसी रिजल्ट

Karnataka 2nd PUC Result 2026: कर्नाटक 2nd पीयूसी रिजल्ट

बता दें कि इस वर्ष 7 लाख से अधिक छात्रों ने कर्नाटक 2nd PUC परीक्षा में हिस्सा लिया है। इनमें साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के छात्र शामिल हैं। परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी से 17 मार्च 2026 के बीच किया गया था। रिजल्ट के साथ ही बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए टॉपर्स लिस्ट, पास प्रतिशत और स्ट्रीम-वाइज प्रदर्शन जैसे आंकड़े भी जारी करेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट की घोषणा पहले टाल दी गई थी। इसका कारण राज्य में लागू चुनाव आचार संहिता (Model Code of Conduct) बताया गया है।

End of Feed