Karnataka 2nd PUC Result 2026 Declared: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने कर्नाटक बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इन रिजल्ट को (Karnataka 2nd PUC Result 2026 Website) kseab.karnataka.gov.in और karresults.nic.in पर जारी किया गया है छात्र खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, इससे पहले नतीजे 7 अप्रैल को घोषित किए जाने थे; हालांकि कर्नाटक में उपचुनावों के चलते राज्य में लागू आदर्श आचार संहिता के कारण इन्हें टाल दिया गया था। आखिरकार दो दिन बाद Karnataka 2nd PUC Result 2026 को जारी कर दिया गया है।
जारी हो गया कर्नाटक बोर्ड 12वीं का रिजल्ट (image - Meta AI)
Karnataka 2nd PUC Result 2026 Date and Time
कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने पहले ही छात्रों को इस बारे में जानकारी दे दी थी कि KSEAB 2nd PUC Result को 9 अप्रैल को दोपहर बाद 3 बजे जारी किया जाएगा। अब बोर्ड ने रिजल्ट जारी होने की पुष्टि कर दी है।
Karnataka 2nd PUC Result 2026 How to Check
Karnataka 2nd PUC Result 2026 Online Check करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें
1. Karnataka results की ऑफिशियल वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं।
2. होम पेज पर मौजूद Karnataka 2nd PUC Result 2026 Link पर क्लिक करें।
3. एक नया पेज खुलेगा, जहां कैंडिडेट्स को अपनी लॉगिन डिटेल्स डालनी होंगी।
4. Submit पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5. रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड कर लें।
इस साल, KSEAB 2nd PUC Exam का आयोजन 28 फरवरी से 17 मार्च, 2026 तक किया गया था। पूरे राज्य के 5,174 संस्थानों से कुल 7,10,363 छात्रों ने इन परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 6,46,801 पहली बार परीक्षा देने वाले उम्मीदवार हैं, जबकि 50,540 दोबारा परीक्षा देने वाले (रिपीटर्स) छात्र शामिल हैं। इसके अलावा 13,022 प्राइवेट उम्मीदवार भी शामिल हैं।
KSEAB ने 1,217 परीक्षा केंद्र बनाए थे। स्ट्रीम के हिसाब से रजिस्ट्रेशन के आंकड़े इस प्रकार थे:
- साइंस में 2,92,645
- कॉमर्स में 2,11,174
- आर्ट्स में 1,42,982
Karnataka 2nd PUC Result 2026 Passing Marks
इस हफ्ते, कर्नाटक बोर्ड ने एक बड़ा अपडेट जारी करते हुए बताया था कि इस परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम प्रतिशत को 35% से घटाकर 30% कर दिया गया है। कोर्स पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 30 अंक (लिखित और प्रैक्टिकल/इंटरनल अंकों को मिलाकर) और कुल मिलाकर 33% (600 में से 198) अंक चाहिए।
पिछले साल के रिजल्ट पर एक नजर
पिछले साल के PUC नतीजे 8 अप्रैल, 2025 को घोषित किए गए थे, जिसमें कुल पास प्रतिशत 73.45% रहा था। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। 3.4 लाख महिला उम्मीदवारों में से 77.8% पास हुईं, जबकि 2.9 लाख पुरुष छात्रों में से 68.2% पास हुए।
