Kargil Vijay Diwas Speech In Hindi 2026: भारत माता तेरी शान रहे...कारगिल विजय दिवस पर अब तक का सबसे सरल व दमदार भाषण

Kargil Vijay Diwas Speech, Bhashan In Hindi 2026: कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है। प्रत्येक भारतीय के लिए यह बेहद गर्व का दिन है। यही वह दिन है जब भारत के जांबाज सैनिकों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया था। यहां हम आपके लिए कारगिल विजय दिवस पर भाषण, स्पीच लेकर आए हैं। यहां आप देख सकते हैं।

Kargil Vijay Diwas Speech, Bhashan In Hindi 2026: दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फत, मेरी मिट्टी से भी खुशबू-ए-वफा आएगी......वक्त के साथ जिंदगी आगे बढ़ चुकी है, लेकिन हवा में लहराता तिरंगा आज भी कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के वीरगाथाओं को समेटे हुए है, जो भारत के जांबाजों ने अपने लहू से (Kargil Vijay Diwas Speech) लिखा था। भारतीय इतिहास में 26 जुलाई का दिन बड़े गर्व के साथ मनाया (Kargil Vijay Diwas Speech In Hindi) जाता है। यह दिन भारतीय सेना के अद्भुत साहस, वीरता और देशभक्ति को नमन करने का अवसर है। यह जीत केवल एक सैन्य सफलता नहीं थी, बल्कि पूरे देश के आत्मविश्वास, एकता और राष्ट्रभक्ति की मिसाल भी बनी।

Kargil Vijay Diwas Speech, Bhashan In Hindi 2026

Kargil Vijay Diwas Speech In Hindi 2026: यहां पढ़ें कारगिल विजय दिवस पर भाषण (PC:AI)

बता दें कारगिल युद्ध की शुरुआत मई 1999 में हुई, जब पाकिस्तान समर्थित घुसपैठियों और सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के कारगिल, द्रास, बटालिक और आसपास के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में अवैध रूप से कब्जा कर लिया। भारतीय सेना ने इस चुनौती का डटकर सामना किया और 'ऑपरेशन विजय' शुरू किया। भारत- पाकिस्तान का यह युद्ध ऐतिहासिक माना जाता है। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद इस युद्ध को सबसे भयानक माना जाता है। इस युद्ध में भारत के करीब 500 जवान शहीद हुए थे और 13000 से ज्यादा जवान घायल हुए थे, लेकिन इसके बावजूद सैनिकों ने भारत माता के मस्तक को नहीं झुकने दिया और पाकिस्तानी सैनिकों को रौंदते हुए कारगिल की चोटी पर तिरंगा फहरा दिया था। इस दिन को याद कर आज भी हर भारतीय का सीना गर्व से फूल जाता है। यही कारण है कि प्रत्येक वर्ष कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।

End of Feed