JSSC JTGLCCE Recruitment 2026: झारखंड में सहायक, निरीक्षक के 600 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता से लेकर सेलेक्शन तक पूरी जानकारी

JSSC Jharkhand JTGLCCE Assistant, Inspector Recruitment 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने तकनीकी स्नातक स्तर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

JSSC Jharkhand JTGLCCE Assistant, Inspector Recruitment 2026: झारखंड सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Jharkhand Assistant Recruitment) खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने तकनीकी स्नातक स्तर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 611 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Jharkhand Inspector Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 1 जून को लिंक एक्टिव कर दिया गया था। पंजीकरण की आखिरी तारीख 30 जून 2026 है। वहीं एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए उम्मीदवारों को 5 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक का समय दिया जाएगा। यहां आप जेएसएससी के असिस्टेंट और इंस्पेक्टर के इन पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

JSSC Jharkhand JTGLCCE Assistant, Inspector Recruitment 2026

JSSC Jharkhand JTGLCCE Assistant, Inspector Recruitment 2026: झारखंड में सहायक, निरीक्षक के 600 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी

JSSC Jharkhand Assistant, Inspector Qualification: जेएसएससी सहायक और निरीक्षक के लिए क्वालिफिकेशन

जेएसएससी के सहायक कीटविज्ञानी के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए। यहां चयनित उम्मीवारो को पे लेवल-7 के तहत 44,900 से 1,42,400 तक वेतन दिया जाएगा। जबकि सहायक वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से विज्ञान विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

End of Feed