JSSC CGL Result 2024: जारी होने जा रहा झारखंड सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट, एक क्लिक से ऐसे करें डाउनलोड

JSSC CGL Result 2024 Release Date: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in से जेएसएससी सीजीएल रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।

JSSC CGL Result 2024 Release Date: जेएसएससी सीजीएल एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (नियमित व बैकलॉग) का रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी जेएसएससी सीजीएल रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

JSSC CGL Result 2024

JSSC CGL Result 2024

JSSC CGL Exam 2024: सितंबर में हुई थी परीक्षा

जेएसएससी सीजीएल एग्जाम का आयोजन 21 सितंबर और 22 सितंबर 2024 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 26 सितंबर को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 28 सितंबर तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद 18 अक्टूबर को फाइनल आंसर-की जारी की गई। अब अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed