IOCL Recruitment 2026 : इंडियन ऑयल ने अलग-अलग पदों पर निकाली बंपर भर्ती, 12वीं भी कर सकते हैं अप्लाई

IOCL Vacancies 2026: इंडियन ऑयल ने कई सारे पदों पर अप्रेंटिस की भर्ती निकाली है। कई पद ऐसे हैं, जिनमें 12वीं पास उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं। इसमें ​पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अप्रेंटिस, IOCL गुजरात रिफाइनरी, Bongaigaon Refinery और IOCL Mathura Refinery में वेकेंसी शामिल है।

IOCL Recruitment 2026 : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) में नौकरी करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। कंपनी ने अलग-अलग जगहों पर वेकेंसी निकाली है। इसमें पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अप्रेंटिस, IOCL गुजरात रिफाइनरी, बोंगाईगांव रिफाइनरी और IOCL मथुरा रिफाइनरी में वेकेंसी शामिल है। इन भर्तियों के तहत बंपर पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार लास्ट डेट से पहले-पहले आवेदन कर सकते हैं।

IOCL Bharti 2026

IOCL Bharti 2026

पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स भर्ती 2026 (IOCL Panipat Refinery Recruitment 2026)

सबसे पहले बात करें पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स की, तो यहां पर अप्रेंटिस की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती के तहत कुल 637 अप्रेंटिस के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार लास्ट डेट से पहले-पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ये भर्ती ट्रेड अप्रेंटिस और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के पदों के लिए होगी।

End of Feed