navodaya.gov.in, JNVST Result 2024: जारी हुआ नवोदय विद्यालय 6ठीं व 9वीं सेलेक्शन टेस्ट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 31, 2024, 03:18 PM IST

JNVST Result 2024, JNVST Class 6th 9th Result 2024 at navodaya.gov.in: नवोदय विद्यालय कक्षा 6ठीं व 9वीं सेलेक्शन टेस्ट का रिजल्ट आज navodaya.gov.in पर जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

JNVST Result 2024, JNVST Class 6th 9th Result 2024 at navodaya.gov.in: नवोदय विद्यालय रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 6ठीं व 9वीं सेलेक्शन टेस्ट का रिजल्ट (JNVST Result 2024 for Class 6th, 9th) आज यानी 31 मार्च को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नवोदय 6ठीं व 9वीं रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

JNVST 6th 9th Result 2024

JNVST 6th 9th Result 2024

JNVST Class 6th 9th Result 2024: कब हुआ सेलेक्शन टेस्ट

नवोदय विद्यालय कक्षा 6ठीं प्रवेश परीक्षा का आयोजन 4 नवंबर और 20 जनवरी को किया गया था। वहीं, कक्षा 9वीं की प्रवेश परीक्षा 10 फरवरी को हुई थी। इस परीक्षा में मेंटल एबिलिटी, अर्थमैटिक और लैंग्वेज से 100 अंकों के 80 सवाल पूछे गए थे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया गया था।

End of Feed