JNVST Class 6th Admit Card 2025: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 6वीं जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST 2025) का एडमिट कार्ड आज यानी 19 मार्च को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह एनवीएस आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.inपर रिजस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी जेएनवी कक्षा 6वीं एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
JNVST Class 6th Admit Card 2025
JNVST Class 6th Admit Card 2025: कब होगी परीक्षा
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं एडमिशन के लिए सेलेक्शन टेस्ट का आयोजन 12 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। यह परीक्षा विभिन्न भाषाओं में आयोजित की जाएगी। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इसमें मेंटल एबिलिटी, अर्थमैटिक और लैंग्वेज से 100 अंकों के 80 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
How to download JNVST Class 6th Admit Card 2025
- एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- फिर JNVST Class 6th Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
NVS Class 6th Selection Test 2024: इस बात का रखें ध्यान
जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट कक्षा 6 में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से अवश्य पढ़ लें।
