JNU Pg 1st merit list 2023: जेएनयू पीजी एडमिशन की पहली मेरिट सूची jnuee.jnu.ac.in पर, जानें किस तारीख को आएगा दूसरी मेरिट सूची

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Aug 17, 2023, 11:29 AM IST

JNU Pg 1st merit list 2023 Direct Link: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) उन सभी उम्मीदवारों के लिए पहली मेरिट सूची 2023 जारी करने वाला है, जिन्होंने विश्वविद्यालय में विभिन्न स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किया है।

JNU Pg 1st merit list 2023 Direct Link: नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) जल्द ही बड़ा अपडेट देने वाला है, बता दें जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) उन सभी उम्मीदवारों के लिए पहली मेरिट सूची 2023 जारी करने वाला है, जिन्होंने विश्वविद्यालय में विभिन्न स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किया है। JNU PG Admissions 2023 First Merit List आज 17 अगस्त को जारी की जानी है।

jnu pg admission 2023

जेएनयू पीजी एडमिशन की पहली मेरिट सूची (image - canva)

एक बार JNU PG Admissions 2023 First Merit List जारी होने के बाद, उम्मीदवारों इन स्टेप्स की मदद से अपना नाम ढूंढ सकेंगे।

End of Feed