JNU P.HD Admission 2023-2024, JNU P.HD Admission Revised Schedule 2023: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने पीएचडी में प्रवेश के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है, जो अभ्यर्थी पीएचडी के लिए प्रवेश लेना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिवाइज्ड शेड्यूल चेक कर (JNU P.HD Admission 2023) सकते हैं। जेएनयू की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक पीएचडी में प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट 11 जनवरी को जारी (JNU P.HD Admission Revised Schedule) की जाएगी। यहां सीट को ब्लॉक करने व पंजीकरण शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 11, 12 और 13 जनवरी 2024 है। यहां आप नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए पीएचडी मेरिट लिस्ट के बारे में जान सकते हैं।
JNU P HD Admission 2023-2024: जेएनयू पीएचडी प्रवेश के लिए रिवाइज्ड शेड्यूल
JNU P.HD Admission Revised Schedule 2023
- सबसे पहले jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Rvised Ph.D Jrf Schedule (6 January 2023) लिंक पर क्लिक करें।
- रिवाइज्ड शेड्यूल का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
