Fellowship 2023: जामिया के इन स्टूडेंट्स को मिला 'मेधा' फैलोशिप, मिलेंगे हर माह 20000 रुपये

  • Agency by: IANS
  • Updated Feb 27, 2023, 09:20 PM IST

Medha Fellowship 2023: जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) बायोटेक्नोलॉजी विभाग के तीन छात्रों को प्रतिष्ठित मेधा फैलोशिप (2022-2023) प्रदान की गई है। इसके तहत उन्हें एक निश्चित रकम वजीफा के तौर पर दी जाएगी।

Jamia Millia Islamia (JMI) बायोटेक्नोलॉजी विभाग के तीन छात्रों, आयशा सौबिया, अश्विनी सिंह और याशिका अरोड़ा को प्रतिष्ठित बायर फैलोशिप- मेधा (2022-2023) प्रदान की गई है। भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार का कार्यालय बायर क्रॉपसाइंस लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित बायर फेलोशिप प्रोग्राम- मेधा प्रदान कर रहा है। चयनित छात्रों को प्रतिमाह रुपये 20,000 का वजीफा दो साल के लिए अपने मास्टर कार्यक्रम को पूरा करने के लिए मिलेगा।

Medha Fellowship 2023

'मेधा' फैलोशिप 2023

तीनों छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर जामिया की वाइस चांसलर प्रोफेसर नजमा अख्तर ने सफल छात्रों को बधाई दी और उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। कुलपति ने कहा, इन छात्रों का चयन उनके अकादमिक प्रोफाइल और सैकड़ों आवेदकों के साक्षात्कार प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। मुझे उम्मीद है कि यह विश्वविद्यालय के अन्य छात्रों को भी बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा।

End of Feed