JMI Distance Admission 2026: जामिया में डिस्टेंस और ऑनलाइन कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन की लास्ट डेट आगे बढ़ी, admission.jmi.ac.in से करें प्रक्रिया पूरी

JMI Distance Admission 2026: जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार admission.jmi.ac.in से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

JMI Distance Admission 2026: जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी (JMI) से डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। जो उम्मीदवार टेक्निकल कारणों या किसी अन्य वजह से आवेदन करने में पीछे रह गए थे, वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर एप्लीकेशन भर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को admission.jmi.ac.in जाना है और नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो कर अपना फॉर्म भरना है।

JMI Distance Admission 2026

JMI Distance Admission 2026 (Photo - AI)

क्या है आवेदन की अंतिम तिथि

बता दें कि जामिया के डिस्टेंस और ऑनलाइन कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि सोमवार 10 अगस्त की थी। लेकिन यूनिवर्सिटी ने छात्रों को राहत देने के लिए डेट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अब आवेदन की नई डेट 8 सितंबर 2026 कर दी गई है। इसका अर्थ यह है कि उम्मीदवारों के पास कोर्स में प्रवेश के लिए रजिस्टर करने के लिए करीब एक महीने का समय है। पीछे छूटे उम्मीदवारों को सलाह है कि वह समय रहते प्रक्रिया पूरी करें और लास्ट डेट की दिक्कतों के इंतजार में न रहे।

End of Feed