JKBOSE Class 12th Result 2025: जारी हुआ जेके बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें डाउनलोड

JKBOSE Class 12th Result 2025 declared at jkbose.nic.in: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से जेके बोर्ड रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

JKBOSE Class 12th Result 2025 declared at jkbose.nic.in: जेके बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 30 अप्रैल को जारी कर दिया गया है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी,वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी जेके बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

JKBOSE Class 12th Result 2025

JKBOSE Class 12th Result 2025

JKBOSE Class 12th Result 2025: ऐसा रहा 12वीं रिजल्ट

इस साल सॉफ्ट जोन के लिए जेके बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 17 मार्च तक किया गया था। वहीं, हार्ड जोन के लिए ये परीक्षा 20 फरवरी से 24 मार्च तक हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, जेके बोर्ड 12वीं परीक्षा में 1,03,308 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें से 77,311 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है। जेके बोर्ड 12वीं का कुल पास पास प्रतिशत 74.8 फीसदी दर्ज किया गया है। जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 77.72 फीसदी और लड़कों को 71.95 फीसदी है।

End of Feed