JKBOSE 11th Class Result 2023 Roll Number Wise: जम्मू कश्मीर बोर्ड 11वीं का रिजल्ट, jkbose.nic.in से करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 3, 2023, 11:46 AM IST

JKBOSE 11th Class Result 2023 Search by Roll Number and Name at www.jkbose.nic.in: जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ एजुकेशन आज यानी 30 जून 2023 को कक्षा 11वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाकर रोल नंबर वाइज अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

JKBOSE Jammu Kashmir Board 11th Result 2023 Date and Time: जम्मू कश्मीर बोर्ड 11वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ एजुकेशन आज यानी 30 जून 2023 को कक्षा 11वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, जेकेबीओएसई ने छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है तथा छात्रों के अंको को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाकर रोल नंबर वाइज अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

JKBOSE Jammu Kashmir Board 11th Result 2023

JKBOSE Jammu Kashmir Board 11th Result 2023: यहां चेक करें जम्मू कश्मीर बोर्ड 11वीं का रिजल्ट

यहां पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 35 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं, तो छात्रों कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए मौका दिया जाएगा। वहीं दो से अधिक विषयों में 35 मार्क्स से कम अंक आने पर छात्रों को फेल माना जाएगा। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

End of Feed