JKBOSE Class 11th Result 2026: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने कक्षा 11 का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। जो छात्र अक्टूबर-नवंबर 2025 में हुई हायर सेकेंडरी पार्ट I (क्लास 11) की सालाना रेगुलर परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jkbose.nic.in और jkresults.nic.in पर देख सकते हैं।
JKBOSE Class 11 result 2026 out check direct link to check
JKBOSE क्लास 11 रिजल्ट 2026: रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स
- JKBOSE रिजल्ट वेबसाइट jkresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर JKBOSE क्लास 11 रिजल्ट 2026 के लिंक को चुनें।
- नए पेज पर जरूरी लॉगिन डिटेल्स डालें।
- रिजल्ट देखने के लिए डीटेल्स सबमिट करें।
- रिजल्ट पेज डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए एक प्रिंटेड कॉपी अपने पास रखें।
- ग्रेटर कश्मीर द्वारा दी गई ऑफिशियल जानकारी के अनुसार, कुल पासिंग प्रतिशत 83.27 प्रतिशत रहा है। कश्मीर और जम्मू के विंटर जोन से कुल 81,573 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 67,932 छात्र पास हुए हैं।
कक्षा 11 की परीक्षाएं केंद्र शासित प्रदेश में लगभग 760 केंद्रों पर आयोजित की गईं, जिनमें कश्मीर में 574 केंद्र और जम्मू में 186 केंद्र शामिल हैं। छात्रों को आगे के अपडेट और जानकारी के लिए ऑफिशियल JKBOSE वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
बता दें कि ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल है। स्टूडेंट्स को ऑफिशियल घोषणा के बाद अपने-अपने स्कूलों से ओरिजिनल सर्टिफिकेट लेना होगा।
JKBOSE क्लास 10 और 12 के लिए खुली रिवैल्यूएशन विंडो
JKBOSE ने क्लास 10 और क्लास 12 (एनुअल रेगुलर अक्टूबर-नवंबर 2025) के लिए आंसर स्क्रिप्ट के रिवैल्यूएशन और फोटोकॉपी के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। इससे स्टूडेंट्स को अपनी जांची गई आंसर शीट की समीक्षा करवाने का मौका मिलेगा।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि मार्क्सशीट पर सभी डिटेल्स को ध्यान से देखें, कहीं कोई गलती तो नहीं है। ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स लेने के लिए स्कूल अधिकारियों से संपर्क करें। अगर किसी विषय में मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं, तो री-इवैल्यूएशन प्रोसेस के बारे में जानें। इसके आलावा भविष्य की एकेडमिक प्रोसेस के लिए रिजल्ट और रोल नंबर सुरक्षित रखें।
छात्र सभी अपडेट, ऑफिशियल नोटिस और संबंधित जानकारी JKBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर पब्लिश होती रहेंगी। कैंडिडेट्स को अनऑफिशियल पोर्टल्स से बचना चाहिए और सही अपडेट के लिए सिर्फ jkbose.jk.gov.in को ही फॉलो करें।
