Schools Closed: झारखंड में भारी बारिश का कहर, पलामू, गढ़वा और लातेहार में बाढ़ की चेतावनी के बाद स्कूल बंद, कई जिलों में अलर्ट जारी

Schools Closed: झारखंड के कई जिलों में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। राज्य के 10 जिलों में आईएमडी ने अचानक बाढ़ का अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते कई जिलों में प्रशासन द्वारा स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है।

Schools Closed: झारखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा पलामू, गढ़वा और लातेहार समेत 10 जिलों में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है। बाढ़ की चेतावनी के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से पलामू और गढ़वा में चार सितंबर तक स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। जबकि लातेहार में बुधवार यानी आज सभी सरकारी, निजी और गैर-सरकारी स्कूलों में क्लास स्थगित कर दी गई थी। यहां पिछले दो दिनों से हो रही मध्यम से भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं और मौसम विभाग ने पांच सितंबर तक पूरे राज्य में भारी बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। खराब मौसम के बीच यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Schools Closed

झारखंड में बाढ़ की चेतावनी के बीच स्कूल बंद (Photo - AI)

10 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा

न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा के अनुसार, मौसम विभाग ने राज्य के मुख्य रूप से 10 जिलों—गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा के लिए अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, उत्तर-पश्चिमी जिलों जैसे पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा के लिए हल्की से मध्यम बारिश का 'येलो अलर्ट' भी जारी किया गया है।

End of Feed