Jharkhand Board 12th and 10th Date Sheet 2023, JAC Inter and Matric Exam Date 2023: झारखंड बोर्ड परीक्षा की डेटशीट का इंतजार खत्म हो चुका है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) ने कक्षा 10वीं और 12वीं (JAC 10th, 12th Exam Date 2023) परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है। जिसके अनुसार इंटर और मैट्रिक परीक्षा का आयोजन मार्च में किया जाएगा। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो यहां परीक्षा की तारीख चेक कर सकते हैं।
JAC Date Sheet 2023
JAC 10th, 12th Exam Date 2023: कब होगी परीक्षा
रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन 14 मार्च से किया जाएगा। झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 3 अप्रैल तक और 12वीं की परीक्षा 5 अप्रैल तक चलेगी। बोर्ड परीक्षा सुबह 9:45 से 1:05 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल मैट्रिक की परीक्षा में लगभग 4.30 लाख और इंटर में 3.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे।
JAC Date Sheet 2023
JAC Jharkhand Board 10th, 12th Exam 2023: कब जारी होगा इंटर और मैट्रिक का एडमिट कार्ड
झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 28 जनवरी और 12वीं के लिए 30 जनवरी को जारी किया जाएगा। वहीं, 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन 7 फरवरी से 4 मार्च तक संबंधित स्कूल में होगा। ध्यान रहे कि इस साल परीक्षा में 100 फीसदी सिलेबस से सवाल पछे जाएंगे। बीते साल देशभर में बढ़ते कोविड 19 महामारी की वजह से सिलेब में कटौती कर दी गई थी।
Jharkhand Board Exam 2023: डाउनलोड करें मॉडल पेपर
झारखंड बोर्ड ने हाल ही में 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए मॉडल पेपर जारी किया है। चूंकि, मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में अब कम समय बचा है। ऐसे में स्टूडेंट्स परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अलग अलग विषय के लिए मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
