Jharkhand Board 10th 12th Exam 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा का टाइम टेबल जारी हो गया है। जारी टाइम टेबल के अनुसार बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी 2025 से शुरू होंगी। हर दिन परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट् सब्जेक्ट वाइज डेटशीट यहां देख सकते हैं।
झारखंड बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी 2025 से शुरू होंगी। परीक्षाएं 3 मार्च 2025 तक चलेंगी। इसके लिए सब्जेक्ट वाइड डेटशीट जारी की गई है। डेटशीट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
Jharkhand Board Time Table 2025 ऐसे करें चेक
- डेटशीट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- jacexamportal.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर New Updates पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर JAC 10th 12th Exam Date 2025 के लिंक पर जाना होगा।
- अब Check Date Sheet के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद सब्जेक्ट वाइज डेटशीट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगी।
- डेटशीट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
JAC 10th 12th Subject Wise Time Table
झारखंड बोर्ड डेटशीट
Jharkhand Board प्रैक्टिकल एग्जाम
झारखंड बोर्ड में प्रैक्टिकल की परीक्षाएं 4 मार्च 2025 से 20 मार्च तक स्कूलों ली जाएगी। 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए 28 फरवरी से 3 मार्च तक संबंधित सामग्री मिलेगी। इंटरमीडिएट के तीनों संकायों की प्रायोगिक परीक्षा संबंधी सामग्री 27 फरवरी से एक मार्च तक मिलेगी।
झारखंड बोर्ड (JAC Board) की परीक्षा हर दिन 2 पालियों में होगी जिसमें पहले पाली में 10वीं कक्षा की परीक्षा होगी और दूसरी पाली में 12वीं कक्षा की। JAC Board 2025 की पहली परीक्षा 11 फरवरी को है, इस दिन 10वीं के छात्रों के लिए पहले शिफ्ट में IT की परीक्षा है दूसरी शिफ्ट में 12वीं के छात्रों के लिए वोकेशनल विषयों की परीक्षा है।
