JAC 10th-12th Exam Guidelines : झारखंड मैट्रिक और इंटर परीक्षा आज से शुरू, ध्यान से पढ़ लें ये गाइडलाइन्स

JAC Board 10th-12th Exam Guidelines : झारखंड बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो चुकी हैं। परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइन्स भी बोर्ड ने जारी कर दी हैं। ऐसे में छात्रों को इन दिशानिर्देशों के बारे में अच्छी तरह पता होना चाहिए। इस लेख में हम JAC बोर्ड की गाइडलाइंस के बारे में बताएंगे, जो छात्रों के लिए जानना बेहद जरूरी है।

JAC Board Rules : झारखंड में मैट्रिक और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो चुकी हैं। झारखंड अकेडमिक काउंसिल ने परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली है। मैट्रिक परीक्षा में कुल 4,23,821 परीक्षार्थी शामिल होंगे और इंटरमीडिएट में 3,24,321 परीक्षार्थी शामिल होने जा रहे हैं। परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू की गई है। अधिकारियों ने बताया कि क्लास 12 की परीक्षाएं दिन में बाद में शुरू होंगी।

Jharkhand Board Guidelines

Jharkhand Board Guidelines

कितने छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा ?

झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा पूरे राज्य में आयोजित की जा रही मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में मंगलवार से 7.48 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे। ये परीक्षा 23 फरवरी तक चलेगी। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि छात्र पूरे राज्य में बनाए गए लगभग 2,000 केंद्रों पर परीक्षा देंगे।

End of Feed