JEECUP Result 2026 OUT: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और रैंक ऑनलाइन देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और पासवर्ड लॉगिन करना होगा। इससे पहले JEECUP ने प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी और आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया था। सभी आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल रिजल्ट तैयार किया गया है।
JEECUP Result 2026
अब काउंसलिंग की बारी
रिजल्ट के साथ ही काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने वाली है। सफल अभ्यर्थियों को उनकी रैंक के आधार पर सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में सीटें मिलेंगी। काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जल्द ही परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसमें उम्मीदवारों को अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स भरने होंगे। सीट का आवंटन रैंक, भरे गए विकल्प और सीटों की उपलब्धता के हिसाब से होगा।
ये दस्तावेज पहले से तैयार रखें
काउंसलिंग में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड, मार्कशीट, जाति और आय प्रमाण पत्र जैसे सभी जरूरी कागजात पहले से तैयार रखने चाहिए।
JEECUP Result 2026 ऐसे देखें
- jeecup.admissions.nic.in वेबसाइट खोलें।
- “Download Score Card of JEECUP 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि डालें।
- स्क्रीन पर दिखने वाला कैप्चा कोड भरें और Sign In करें।
- आपका स्कोरकार्ड खुल जाएगा। इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
परिषद ने सलाह दी है कि काउंसलिंग और सीट आवंटन से जुड़े अपडेट्स के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: Agniveer Quota: दिल्ली में पूर्व अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में 20% आरक्षण का ऐलान
