एजुकेशन

SSC Delhi Police Constable Result 2025: एसएससी ने जारी किया दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम, 7565 पदों पर होनी है भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव भर्ती 2025 की CBT परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह भर्ती 7,565 पदों के लिए निकाली गई थी और इसमें 27 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा था।

Image

SSC

SSC Delhi Police Constable Result 2025 OUT: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव भर्ती 2026 की CBT परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में बैठे उम्मीदवार SSC की वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर और मेरिट लिस्ट PDF में चेक कर सकते हैं। यह भर्ती 7,565 पदों के लिए निकाली गई थी और इसमें 27 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा था। CBT 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक देशभर के केंद्रों पर कई शिफ्टों में हुआ था। अलग-अलग शिफ्ट होने की वजह से नॉर्मलाइजेशन के जरिए फाइनल स्कोर तैयार किए गए हैं, ताकि सभी को बराबर मौका मिले।

अब PMT, PST और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन बाकी

CBT पास करने का मतलब फाइनल सिलेक्शन नहीं है। शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों को अब फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट से गुजरना होगा। इसमें दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद समेत तय शारीरिक मानकों की जांच होगी। PMT/PST क्लियर करने वालों के डॉक्यूमेंट चेक होंगे, उसके बाद मेडिकल टेस्ट होगा। सभी स्टेज पास करने वाले उम्मीदवारों को ही नियुक्ति मिलेगी।

SSC

SSC

SSC Delhi Police Constable Result 2026 Steps to Check

एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का नोटिस और परिणाम देखने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Notice Board” पर क्लिक करें
  • Constable (Executive) Male and Female in Delhi Police Examination, 2025 - Declaration of result of Computer Based Examination for shortlisting candidates to appear in Physical Endurance and Measurement Test (PE and MT)/ Document Verification (DV) लिंक पर जाएं, नोटिस खुल जाएगा
रिजल्‍ट देखने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:
  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • Results पर क्लिक करें।
  • अब इन लिं‍क्‍स पर क्लिक करें
Constable (Executive) Male and Female in Delhi Police Examination, 2025 – Male Candidates qualified for PE and MT/ DV (List-I)

SSC ने कहा है कि PMT/PST की तारीख और आगे की प्रक्रिया की जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article