Agniveer Quota: दिल्ली सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरियों में बड़ा मौका देने का फैसला किया है। दिल्ली पुलिस, फायर सर्विस, जेल और वन विभाग में ग्रुप ‘सी’ की भर्तियों में अब इन्हें 20 फीसदी आरक्षण मिलेगा। उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव और पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक में इस व्यवस्था को लागू करने और भर्ती नियमों में जरूरी बदलाव पर चर्चा की। विभागों को जल्द बदलाव पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
सेवा का सम्मान, मिलेगा बराबर मौका
उपराज्यपाल के मुताबिक यह कदम देश की सेवा कर चुके अग्निवीरों को सम्मान देने के लिए उठाया गया है। सभी पात्र पूर्व अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे, जिससे उन्हें सरकारी नौकरियों में बेहतर मौका मिलेगा।

Agniveer Quota
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: NEET UG Re Exam 2026: रियाद में NEET UG री-एग्जाम की तैयारी पूरी, भारतीय दूतावास ने जारी किया शेड्यूल
प्रशासन का मानना है कि सेना में मिला प्रशिक्षण और अनुभव अन्य विभागों के लिए भी फायदेमंद रहेगा। इससे सुरक्षा और प्रशासनिक कामों में कुशल स्टाफ मिल सकेगा।
30 जून तक होंगे नियमों में बदलाव
आरक्षण लागू करने के लिए संबंधित विभागों को अपने भर्ती नियमों में संशोधन करना होगा। इसके लिए सरकार ने 30 जून तक की डेडलाइन तय की है। अधिकारियों का कहना है कि विभाग अपनी जरूरतों के हिसाब से पूर्व अग्निवीरों की स्किल और ट्रेनिंग का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिससे कामकाज की क्षमता बढ़ेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: NTA का अलर्ट: WhatsApp, SMS और ईमेल पर NTA के नाम से आ रहे मैसेज, ऐसे करें असली या फेक की पहचान
रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते
अग्निवीर योजना के तहत सेवा पूरी कर चुके युवाओं के लिए यह फैसला रोजगार के नए अवसर लेकर आएगा। साथ ही सरकारी सेवा में करियर बनाने का रास्ता भी आसान होगा। दिल्ली सरकार का यह कदम पूर्व अग्निवीरों के पुनर्वास और भविष्य को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
