JEECUP Admit Card 2024: यूपी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड आज, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

JEECUP Admit Card 2024, UP JEE Polytechnic Admit Card 2024: यूपीजेईई परीक्षा का एडमिट कार्ड आज आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूपीजेईई एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।

JEECUP Admit Card 2024, UP JEE Polytechnic Admit Card 2024: यूपीजेईई एडमिट कार्ड का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। ज्वाइंट एंटरेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (JEECUP) की ओर से यूपीजेईई परीक्षा का एडमिट कार्ड (JEECUP Admit Card 2024) आज यानी 10 मार्च को जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थीयों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपीजेईई एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

JEECUP Admit Card 2024

JEECUP Admit Card 2024

JEECUP Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यूपीजेईई परीक्षा का आयोजन 16 मार्च से 22 मार्च तक किया जाएगा। इस परीक्षा में फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स से कुल 120 सावल पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए 150 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक सही जवाब पर 4 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।

End of Feed