JEECUP Admit Card 2023: यहां से डाउनलोड करें यूपी जेईई एडमिट कार्ड, jeecup.admissions.nic.in पर आज होगा जारी

JEECUP Admit Card 2023, UPJEE Admit Card 2023: ज्वाइंट एंटरेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (JEECUP) यूपीजेईई का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर आज जारी करने जा रहा है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

JEECUP Admit Card 2023, UPJEE Admit Card 2023: यूपी जेईई एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। ज्वाइंट एंटरेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (JEECUP) की ओर से उत्तर प्रदेश ज्वाइंट एंटरेंस एग्जामिनेशन फॉर पॉलिटेक्निक (UPJEE 2023) के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 16 जुलाई को जारी कर दिया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की डायरेक्ट लिंक (UPJEE Admit Card 2023 Direct Link) यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UPJEE Admit Card 2023

UPJEE Admit Card 2023

UPJEE Date 2023: जुलाई में होगी परीक्षा

यूपी जेईई परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई, 27 जुलाई, 28 जुलाई, 30 जुलाई और 31 जुलाई को किया जाएगा। इस परीक्षा में फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स से कुल 120 सावल पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब पर 4 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।

End of Feed