JEE Mains Result 2026 Session 2 Date and Time: इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जेईई मेंस सेशन 2 परीक्षा का परिणाम लगभग तैयार हो गया है, इन रिजल्ट को अगले हफ्ते जारी किए जाने की तैयारी है। (JEE Mains Result 2026) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी National Testing Agency (NTA) इन रिजल्ट की घोषणा jeemain.nta.nic.in पर करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स और आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परिणाम 20 अप्रैल 2026 या उससे पहले घोषित होने की संभावना है।
JEE Mains Result 2026 when and where to check
रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।
JEE Mains Result 2026 Step to check Online
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “JEE Mains Result 2026 Session 2” लिंक पर क्लिक करें
- अपना Application Number और Password दर्ज करें
- Submit पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
दो सेशन के बेस्ट स्कोर से बनेगा फाइनल रिजल्ट
JEE Main 2026 में शामिल उम्मीदवारों के लिए खास बात यह है कि Session 1 और Session 2 में से बेहतर प्रदर्शन को फाइनल स्कोर में शामिल किया जाएगा। इससे छात्रों को बेहतर रैंक पाने का अतिरिक्त मौका मिलता है।
Read Also: जनसंख्या की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य
परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी
- परीक्षा तिथियां: 2, 4, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल 2026
- परीक्षा मोड: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
- परीक्षा केंद्र:
- भारत के 304 शहरों में
- विदेश के 14 शहरों में
इस बार परीक्षा में लगभग 11.23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए।
पेपर 1 और पेपर 2 की उपस्थिति
- Paper 1 (B.E./B.Tech)
- रजिस्ट्रेशन: ~11.06 लाख (भारत) + 4,229 (विदेश)
- उपस्थिति: लगभग 93%
- आधार वेरिफिकेशन: ~97%
Paper 2 (B.Arch/B.Planning)
- रजिस्ट्रेशन: ~54,953 (भारत) + 270 (विदेश)
- उपस्थिति: लगभग 73%
- आधार वेरिफिकेशन: ~97%
आगे क्या करें?
रिजल्ट आने के बाद छात्रों को अपने स्कोर के अनुसार आगे की रणनीति बनानी होगी-
- JEE Advanced की तैयारी
- टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन
